फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance Minister Akhtar says that Instability in Pakistan disrupted economic growth

Pakistan: आर्थिक स्थिति पर छलका वित्त मंत्री शमशाद अख्तर का दर्द, कहा- राजनीतिक अस्थिरता इसके लिए जिम्मेदार

Fri, 24 Nov 2023 07:37 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 24 Nov 2023 07:37 PM IST
सार

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पर कार्यवाहक वित्त मंत्री ने खुलकर बोला है। उन्होंने कहा, इस तरह की स्थिति के लिए सिर्फ राजनीतिक अस्थिरता ही जिम्मेदार है। 

विज्ञापन
Finance Minister Akhtar says that Instability in Pakistan disrupted economic growth
पाकिस्तान का झंडा - फोटो : Social media

विस्तार

पाकिस्तान के राजनीतिक-आर्थिक हालात जगजाहिर हैं। पाकिस्तान आर्थिक संकट से जूझ रहा है, देश में राजनीतिक अस्थिरता इसके लिए जिम्मेदार हैं। पाकिस्तान के कार्यवाहक वित्त मंत्री शमशाद अख्तर इस बात से सहमत है। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, हम नकदी संकट से जूझ रहे हैं, जिससे आर्थिक वृद्धि पर रोक लगी इस तरह की स्थिति के लिए राजनीतिक अस्थिरता ही जिम्मेदार है।
विज्ञापन


सतत विकास सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, पिछले दशक में आधारभूत संरचनाओं में देरी, बड़े आर्थिक झटके, मामलों की लम्बी कार्रवाईयों ने स्थिति कठिन कर दी है। अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी की कीमतों में वृद्धि, तरलता की सख्ती ने स्थिति कमजोर कर दी है। इन्हीं कारणों के चलते पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट बाजारों से बाहर हो गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की साख में गिरावट आई है। 
विज्ञापन


अपने संबोधन में उन्होंने कहा, अस्थिर ऋण स्थिति के कारण जोखिम ज्यादा बढ़ गया है। दो दशकों में बड़े राजकोषीय, व्यापार गाटे ने ऋण की स्थिति को निर्बल कर दिया है। वित्त वर्ष 2023 में ऋण भुगतान की लागत एफबीआर राजस्व के 74 प्रतिशत तक बढ़ गई है। पाकिस्तान जलवायु परिवर्तन के लिए कर्ज के रास्तों को ढूंढ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा, यदि देश में आर्थिक स्थिर सुदृढ़ की जाए तो 2047 में देश की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2023 में 350 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2047 तक दो ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर हो जाएगी। लेकिन इसके लिए हमें संरचनात्मक सुधारों पर काम करना होगा। चालू वित्त वर्ष में जीडीपी 2 से 3 प्रतिशत के आसपास रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed