फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FDI up 28 Percent in 10 months to a record 54.18 billion dollar

निवेश: 10 महीनों में एफडीआई 28 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 54.18 अरब डॉलर

Tue, 06 Apr 2021 12:54 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 06 Apr 2021 12:54 AM IST
सार

  • सिंगापुर से आया सबसे ज्यादा 30.28 फीसदी विदेशी निवेश
  • 24.28 फीसदी हिस्सेदारी के साथ अमेरिका दूसरे और 7.31 फीसदी के साथ संयुक्त अरब अमीरात तीसरे स्थान पर

विज्ञापन
FDI up 28 Percent in 10 months to a record 54.18 billion dollar
एफडीआई (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में 2020-21 के शुरुआती 10 महीनों यानी अप्रैल-जनवरी के दौरान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 28 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 54.18 अरब डॉलर पहुंच गया। 2019-20 की समान अवधि के दौरान देश में 42.34 अरब डॉलर का एफडीआई आया था।

विज्ञापन


वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-जनवरी के दौरान कुल एफडीआई (आय को दोबारा निवेश करना शामिल) 15 फीसदी बढ़कर 72.12 अरब डॉलर रहा। यह किसी भी वित्त वर्ष के शुरुआती 10 महीनों में आया सबसे ज्यादा एफडीआई है।
विज्ञापन


2019-20 की समान अवधि में यह आंकड़ा 62.72 अरब डॉलर था। आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान एफडीआई इक्विटी के जरिए निवेश करने वाले देशों में 30.28 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सिंगापुर शीर्ष पर है। 24.28 फीसदी हिस्सेदारी के साथ अमेरिका दूसरे और 7.31 फीसदी के साथ संयुक्त अरब अमीरात तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर क्षेत्र में सबसे ज्यादा 45.81 फीसदी एफडीआई आया। वहीं, जनवरी, 2021 में कुल एफडीआई इक्विटी निवेश में 29.09 फीसदी हिस्सेदारी के साथ जापान शीर्ष पर और 25.46 फीसदी के साथ सिंगापुर दूसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed