फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FDI inflows fall 3 pc to USD 44 billion in FY24

FDI: वित्तीय वर्ष 2024 के दौरान भारत में 44 अरब अमेरिकी डॉलर का एफडीआई आया, पिछले साल की तुलना में 3% की कमी

Thu, 30 May 2024 05:25 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 30 May 2024 05:25 PM IST
सार

FDI: आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनवरी से मार्च के बीच एफडीआई का प्रवाह 33.4 प्रतिशत बढ़ा। इस दौरान 12.38 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया, एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 9.28 अरब डॉलर था। हालांकि पूरे वित्तीय वर्ष की बात करें तो इसमें तीन प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

विज्ञापन
FDI inflows fall 3 pc to USD 44 billion in FY24
प्रत्यक्ष विदेशी निवेश - फोटो : Istock

विस्तार

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) का इक्विटी प्रवाह 2023-24 में 3.49 प्रतिशत घटकर 44.42 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गया। इसका कारण सेवा, कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, दूरसंचार, ऑटो और फार्मा जैसे क्षेत्रों में निवेश का कम रहना है। 2022-23 के दौरान एफडीआई का प्रवाह 46.03 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

विज्ञापन


हालांकि, आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनवरी से मार्च के बीच एफडीआई का प्रवाह 33.4 प्रतिशत बढ़ा। इस दौरान 12.38 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया, एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 9.28 अरब डॉलर था।
विज्ञापन


उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के आंकड़ों से पता चला है कि कुल FD- जिसमें इक्विटी प्रवाह, पुनर्निवेशित आय और अन्य पूंजी शामिल हैं- 2023-24 के दौरान एक प्रतिशत घटकर 70.95 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि 2022-23 में यह 71.35 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2021-22 में देश को अब तक का सबसे अधिक 84.83 बिलियन अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्राप्त हुआ था। पिछले वित्त वर्ष के दौरान भारत में मॉरीशस, सिंगापुर, अमेरिका, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, केमैन आइलैंड, जर्मनी और साइप्रस सहित प्रमुख देशों से एफडीआई का प्रवाह घटा, जबकि नीदरलैंड और जापान से इसके प्रवाह में वृद्धि हुई।


क्षेत्रवार आधार पर आकलन से पता चलता है कि सेवा क्षेत्र, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर, ट्रेडिंग, दूरसंचार, वाहन, फार्मा और रसायन क्षेत्र से जुड़े कारोबार में विदेशी निवेश का प्रवाह घटा है। इसके विपरीत, निर्माण (बुनियादी ढांचा) गतिविधियों, विकास और बिजली क्षेत्रों में समीक्षाधीन अवधि के दौरान प्रवाह में अच्छी वृद्धि दिखी। भारत में एफडीआई इक्विटी प्रवाह 2022-23 के दौरान 22 प्रतिशत कम हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed