फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FD overtakes equity and debt in returns

FD: रिटर्न में इक्विटी व डेट से आगे निकला एफडी, छोटी बचत योजनाओं पर भी बढ़ाया ब्याज

Mon, 03 Apr 2023 05:55 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 03 Apr 2023 05:55 AM IST
सार

पिछले करीब 6-8 महीने से बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर मिल रहे ब्याज ने निवेशकों का आकर्षण बढ़ा दिया है। इक्विटी और डेट इसके आगे फीके पड़ रहे हैं। ऐसे में निकट भविष्य में इक्विटी का क्या रुख होगा और कहां ज्यादा फायदा मिलेगा, इसका गणित बताती अजीत सिंह की रिपोर्ट-

विज्ञापन
FD overtakes equity and debt in returns
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पिछले एक साल में इक्विटी और डेट निवेशकों को फायदा देने के मामले में कमजोर साबित हुए हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स जहां करीब-करीब उसी स्तर पर रहा, दूसरी ओर डेट ने भी कोई बहुत अच्छा फायदा नहीं दिया है। हालांकि, इसने इक्विटी की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन


ऐसे में आरबीआई के लगातार रेपो दर बढ़ाने के फैसले का असर यह हुआ कि एफडी रिटर्न देने में इक्विटी और डेट से आगे निकल गया है। साथ ही हाल में सरकार ने पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीएफ) और छोटी बचत योजनाओं पर भी ब्याज बढ़ाया है। ऐसे में बिना जोखिम के लंबे समय में निवेश करने वाले रूढ़िवादी निवेशक इन पर दांव लगा सकते हैं।
विज्ञापन


आरबीआई के फैसले पर बाजार की नजर
स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के वरिष्ठ टेक्निकल विश्लेषक प्रवेश गौर कहते हैं कि बाजार का अब पूरा मूड इस सप्ताह पेश होने वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के फैसले पर टिका है। हालांकि, आरबीआई दरों में 0.25 फीसदी की बढ़त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को जिस तरह बाजार में तेजी देखी गई, उससे अगर आरबीआई दरों को संभाल लेता है तो आगे बाजार तेजी में रह सकता है। वैश्विक बाजार इस समय बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा ब्याज
एफडी पर अभी 8-8.50% तक ब्याज मिल रहा है। पिछले पखवाड़े से कुछ छोटे बैंकों ने वरिष्ठ नागरिकों को 9.5% तक ब्याज देने की शुरुआत की है। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक, जना स्मॉल फाइनेंस, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस इक्विटास और सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस जैसे बैंक यह ऑफर दे रहे हैं। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 1001 दिन के एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 9.5 फीसदी ब्याज देने की घोषणा की है।

छोटी योजनाएं ज्यादा पसंदीदा, पर लॉक-इन अवधि चिंता
हाल में सरकार ने पीएफ और छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर बढ़ा दिया है। पीएफ पर दर भले ही मामूली बढ़ी हो, लेकिन छोटी बचत योजनाओं पर 0.70 फीसदी की वृद्धि अब उन लोगों के लिए एक मजबूत सहारा बन गई है, जो इसमें विश्वास करते हैं। आरबीआई ने ब्याज दरों को ऊपर रखा है और सरकारी बॉन्ड की दर भी लगातार ऊपर हैं।

निकट समय में इन योजनाओं पर ब्याज दरों में कटौती की गुंजाइश कम है। ऐसे में यह लोगों का पसंदीदा निवेश साधन बना रहेगा। हालांकि, लंबे समय की लॉक-इन अवधि इन निवेशकों के लिए चिंता पैदा करती हैं।


सरकारी व निजी बैंक पीछे
फंडों की लगातार बढ़ रही लागत के कारण सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक इस मामले में पीछे हैं। दरअसल, इन बैंकों ने अपने फंड की लागत को कम करने के लिए एफडी पर दरें बहुत कम बढ़ाए हैं, जबकि कर्ज लगातार महंगा हो रहा है। ऐसे में इन बैंकों की तुलना में जमा को आकर्षित करने के लिए छोटे बैंक तेजी से ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं। छोटे और बड़े बैंकों के जमा पर मिल रहे ब्याज में करीब एक से दो फीसदी का अंतर है।

एक साल में इक्विटी फ्लैक्सी  कैप फंडों का रिटर्न
यूटीआई      -9.88%
फ्रैंकलिन   2.01%
कोटक  2.93%
एक्सिस      -8.57%
निप्पॉन इंडिया    -1.51%
एसबीआई      -3.42%
सेंसेक्स    -1.6%

एक साल में शॉर्ट टर्म  डेट फंड का रिटर्न
एलआईसी शॉर्ट टर्म 2.78%
महिंद्रा मैनुलाइफ 3.53%
कोटक बॉन्ड  3.57%
इंडिया बुल्स शॉर्ट टर्म 3.22%
एचएसबीसी शॉर्ट ड्यूरेशन 3.41%
टॉरस शॉर्ट टर्म   3.84%
टाटा शॉर्ट टर्म   3.92%

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed