फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   farm insurance claim to be given in 60 days period else companies to pay fine

फसल बीमा दावे का 60 दिनों में हर हाल में भुगतान, बीमा कंपनियों पर कसेगी नकेल, उल्लंघन पर जुर्माना

Tue, 24 Jul 2018 10:05 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Jul 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
farm insurance claim to be given in 60 days period else companies to pay fine
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के तहत किसानों के दावों का 60 दिनों के भीतर भुगतान न करने पर कंपनियों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय कृषि मंत्रालय नए दिशा-निर्देश तैयार कर रहा है। माना जा रहा है कि अगले एक महीने में इसे लागू कर दिया जाएगा। मौजूदा समय में कंपनियां दावों के भुगतान में 6 से 7 माह का वक्त लगाती हैं। 
विज्ञापन


70 फीसदी दावों का किया गया भुगतान

केंद्र सरकार के नए दिशा-निर्देशों से बीमा कंपनियों द्वारा मौजूदा समय में किसानों के दावों के साथ किए जा रहे खिलवाड़ पर अंकुश लगेगा। वर्ष 2017-18 में कंपनियों ने 24,352 करोड़ रुपये का प्रीमियम इकट्ठा किया।
विज्ञापन


कुल 16,000 करोड़ रुपये के दावों में किसानों को अब तक 11,000 करोड़ रुपये का मुआवजा मिला। शेष 5,000 करोड़ रुपये का भुगतान और किया जाना है। यानी कुल दावों में करीब 70 फीसदी का भुगतान कंपनियों द्वारा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले माह लागू होंगे दिशा-निर्देश 

farm insurance claim to be given in 60 days period else companies to pay fine

कृषि मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के मकसद से पीएमएफबीवाई लाया गया था। ऐसे में हम दावों के भुगतान का प्रतिशत 80 से 90 तक लाना चाहते हैं। कई मामलों में अनदेखी की शिकायतें मिली हैं।

इसलिए नए दिशा-निर्देशों में सख्ती बरतने पर भी सहमति बनी है। कई स्तरों पर तकनीकी कारण दिखाकर दावे खारिज किए जाते हैं, जिनकी समीक्षा जरूरी है। उम्मीद है कि अगले माह में इन दिशा-निर्देशों को लागू कर दिया जाएगा।

किसान देते हैं 2 फीसदी प्रीमियम

किसानों को पीएमएफबीवाई के तहत 2 फीसदी प्रीमियम देना होता है। शेष प्रीमियम केंद्र और राज्यों द्वारा कंपनियों को मुहैया कराया जाता है। वर्ष 2015-16 में शुरू हुई फसल बीमा योजना में 4,200 करोड़ रुपये का प्रीमियम आया था, जो 2016-17 में बढ़कर 22,180 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा। पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 24,352 करोड़ रुपये रहा, जबकि माना जा रहा था कि यह 27,000 करोड़ रुपये के आसपास रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed