फाडा: देश में अप्रैल-जून तिमाही में बिकीं 61.9 लाख से ज्यादा गाड़ियां, 09% तेजी देखने को मिली
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-जून तिमाही में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री भी 2.53 फीसदी बढ़कर 9,20,047 इकाई पहुंच गई। एक साल पहले की समान तिमाही में कुल 8,97,361 यात्री वाहन बिके थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में वाहनों की खुदरा बिक्री चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर 9 फीसदी बढ़कर 61,91,225 इकाई पहुंच गई। ट्रैक्टर को छोड़कर सभी श्रेणी के वाहनों की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई है। 2023-24 की समान तिमाही में कुल 56,59,060 गाड़ियां बिकी थीं। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-जून तिमाही में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री भी 2.53 फीसदी बढ़कर 9,20,047 इकाई पहुंच गई। एक साल पहले की समान तिमाही में कुल 8,97,361 यात्री वाहन बिके थे।
दोपहिया वाहनों में 12.56 फीसदी उछाल
दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री अप्रैल-जून में 12.56 फीसदी बढ़कर 45,54,255 इकाई पहुंच गई। इस अवधि में कुल 2,72,691 तिपहिया वाहन बिके, जो सालाना आधार पर 11.36 फीसदी ज्यादा है। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री मामूली बढ़कर 2,46,513 इकाई पहुंच गई।
शोरूम आने वालों में 18% गिरावट
फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा, अत्यधिक गर्मी के कारण मई में शोरूम में आने वाले लोगों की संख्या में 18 फीसदी की कमी आई।
- मजबूत बुकिंग व ग्राहक संख्या में वृद्धि के बावजूद उच्च प्रतिस्पर्धा, अतिरिक्त आपूर्ति और छूट ने यात्री वाहन श्रेणी के लिए लगातार चुनौतियां पेश कीं।
- चुनाव, अत्यधिक गर्मी और बाजार में नकदी के मुद्दों से भी बिक्री पर प्रतिकूल असर पड़ा।
ट्रैक्टर बिक्री में 12 फीसदी की कमी
आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-जून अवधि में ट्रैक्टर की बिक्री 12.44 फीसदी घटकर 1,97,719 इकाई रह गई। एक साल पहले की समान अवधि में 2,25,818 ट्रैक्टर बिके थे।