फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Exports grew 20 percent and trade deficit also 18.5 billion dollar

कारोबार: इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम उत्पादों और चमड़ा क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन, निर्यात 20 फीसदी बढ़ा

Thu, 14 Apr 2022 05:11 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 14 Apr 2022 05:11 AM IST
सार

आंकड़ें के मुताबिक, 2021-22 में निर्यात बढ़कर 419.65 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया था। इस दौरान आयात भी बढ़कर 611.89 अरब डॉलर हो गया।

विज्ञापन
Exports grew 20 percent and trade deficit also 18.5 billion dollar
Export - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम उत्पादों और चमड़ा क्षेत्र के अच्छे प्रदर्शन से देश के वस्तुओं का निर्यात इस साल मार्च में 19.76 फीसदी बढ़कर 42.22 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि, इस अवधि में व्यापार घाटा सालाना आधार पर 13.64 अरब डॉलर से और बढ़कर 18.51 अरब डॉलर पहुंच गया। मार्च, 2021 में कुल 35.26 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था।

विज्ञापन


वाणिज्य मंत्रालय के बुधवार के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने आयात 24.21 फीसदी बढ़कर 60.74 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आंकड़ें के मुताबिक, 2021-22 में निर्यात बढ़कर 419.65 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया था। इस दौरान आयात भी बढ़कर 611.89 अरब डॉलर हो गया।
विज्ञापन


आयात और निर्यात के बीच के इस अंतर की वजह से व्यापार घाटा 192.24 अरब डॉलर हो गया। 2020-21 में व्यापार घाटा 102.63 अरब डॉलर था। भारत का मासिक वस्तु निर्यात पहली बार 40 अरब डॉलर के पार पहुंचा है। मार्च, 2022 में यह 42 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान सेवा निर्यात 4.64%  बढ़कर 21.76 अरब डॉलर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवाओं के आयात और निर्यात में भी इजाफा 
2021-22 की अप्रैल-मार्च में 249.24 अरब डॉलर के सेवाओं का निर्यात किया गया। यह आंकड़ा 2020-21 की समान अवधि के 206.09 अरब डॉलर के मुकाबले 20.94% अधिक है। बीते वित्त वर्ष सेवाओं का आयात 144.79 अरब डॉलर रहा, जो अप्रैल-मार्च 2020-21 के 117.52 अरब डॉलर से 23.20% अधिक है। सेवा व्यापार संतुलन भी 104.45 अरब डॉलर रहा, जो 2020-21 के 88.57 अरब डॉलर से 17.94 फीसदी अधिक है।

यात्री वाहनों की बिक्री 4 फीसदी घटी
देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री मार्च में 4% बढ़कर 2,79,501 इकाई रही। मार्च, 2021 में कुल 2,90,939 यात्री वाहन बिके थे। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के मुताबिक, 2021-22 में यात्री वाहनों की कुल सालाना आधार पर 13% बढ़कर 30,69,499 इकाई रही थी। मार्च, 2022 में दोपहिया बिक्री 21% कम होकर 11,84,210 इकाई रही। पिछले मार्च में आंकड़ा 14,96,806 इकाई रहा था। 


nसियाम के अध्यक्ष केनिची आयुकावा ने कहा कि 2021-22 उद्योग के लिए बड़ी चुनौतियों वाला रहा है। इस दौरान उद्योग को नया सबक सीखने को भी मिला। इस दौरान सरकार ने पीएलआई और फेम योजना के विस्तार के जरिये उद्योग को समर्थन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed