{"_id":"618cda37b5d73e3b690ac2dc","slug":"expected-business-of-3-lakh-crore-rupee-on-the-basis-of-weddings-more-than-25-lakh-marriages-will-happen-in-a-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुमान: शादियों की दम पर 3 लाख करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद, एक महीने में होंगी 25 लाख से ज्यादा शादियां","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
अनुमान: शादियों की दम पर 3 लाख करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद, एक महीने में होंगी 25 लाख से ज्यादा शादियां
Thu, 11 Nov 2021 02:26 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 11 Nov 2021 02:26 PM IST
सार
14 नवंबर से शुरू हो रहे शादियों के सीजन से अच्छे कारोबार की उम्मीद है। एक अनुमान के मुताबिक अगले 1 महीने में करीब 25 लाख से ज्यादा शादियां होने वाली हैं। कैट ने वेडिंग सीजन में लगभग 3 लाख करोड़ रुपये का करोबार होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
शादी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
विस्तार
त्योहारी सीजन में इस दिवाली बंपर बिक्री के बाद अब देश के कारोबारियों को 14 नवंबर से शुरू हो रहे शादियों के सीजन से अच्छे कारोबार की उम्मीद है। एक अनुमान के मुताबिक अगले 1 महीने में करीब 25 लाख से ज्यादा शादियां होने वाली हैं और इसके चलते कॉन्फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने वेडिंग सीजन में लगभग 3 लाख करोड़ रुपये का करोबार होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
कोरोना के चलते दो साल रहे थे फीके
दीवाली पर रिकॉर्ड बिक्री के बाद अब कारोबारी शादियों के सीजन के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते बीते दो साल बहुत फीके रहे लेकिन इस बार प्रतिबंधों के हटने और मामलों में कमी के बाद रौनक फिर से बढ़ने की उम्मीद है। यही वजह है कि व्यापारियों की संस्था कैट ने इस बार का वेडिंग सीजन में 3 लाख करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
14 नवंबर से शुरु होगा वेडिंग सीजन
14 नवंबर से एक महीने के लिए वेडिंग सीजन शुरू होने वाला है। यह सीजन 13 दिसंबर तक चलेगा। कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स के अनुमान के मुताबिक, इस दौरान 25 लाख से ज़्यादा शादियां होने का अनुमान है। कैट की ओर से कहा गया है कि देश की राजधानी दिल्ली में ही सीजन में लगभग 1.5 लाख से ज्यादा शादियां होंगी। जिससे दिल्ली में लगभग 50 हजार करोड़ रुपए के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
शादी समारोह ये जुड़े कामों में तेजी
शादी समारोह से जुड़े काम जैसे कैटरिंग, बैंक्वेट हॉल, होटल और शादी गार्डन का कारोबार चमकने की उम्मीद है। इसके चलते इन सभी क्षेत्रों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हर कोई अपने को खास दिखाने और शादी वाले परिवारों को आकर्षित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि कोरोना के घाटे की भरपाई का यह बेहतर मौका है।