फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   EU chief on India visit: Ursula Vaughan said That India-EU shared goals in the field of renewable energy Latest Update

भारत दौरे पर ईयू प्रमुख: उर्सुला वॉन ने कहा- अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत-ईयू ने लक्ष्य साझा किए 

Sun, 24 Apr 2022 08:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 24 Apr 2022 08:01 PM IST
सार

ईयू प्रमुख का यह बयान ऊर्जा और संसाधन संस्थान (टीईआरआई), दिल्ली की ओर से रविवार को आयोजित ‘यूथ फॉर ए ग्रीनर फ्यूचर’ कार्यक्रम में आया।

विज्ञापन
EU chief on India visit: Ursula Vaughan said That India-EU shared goals in the field of renewable energy Latest Update
उर्सुला वॉन डेर लेयेन (फाइल फोटो) - फोटो : ani

विस्तार

अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में भारतीय प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए यूरोपीयन यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा भारत और यूरोपीयन यूनियन (ईयू) हरित ऊर्जा के क्षेत्र में लक्ष्य साझा किए, जिसमें सौर ऊर्जा भी है। ईयू प्रमुख का यह बयान ऊर्जा और संसाधन संस्थान (टीईआरआई), दिल्ली की ओर से रविवार को आयोजित ‘यूथ फॉर ए ग्रीनर फ्यूचर’ कार्यक्रम में आया। ईयू प्रमुख ने कहा, भारत और यूरोपीयन यूनियन में बहुत कुछ समान है। हमने आपका 2030 तक अक्षय ऊर्जा से 50 फीसदी ऊर्जा का लक्ष्य देखा। हम यह विचार साझा करते हैं कि हमें अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, बायोमास, जल विद्युत व जियोथर्मल की ओर देखना होगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, यह अर्थव्यवस्था की सफलता, लोगों की भलाई और जलवायु संरक्षण के लिए आवश्यक तत्व हैं। लेयेन ने इस बात पर संतुष्टि जताई कि उत्सर्जन की कटौती के लिए दुनिया सही दिशा में प्रयास करेगी। ईयू प्रमुख का यह पहला दो दिवसीय भारत दौरा है। उनका राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात कार्यक्रम है। 
विज्ञापन


भारत और ईयू मिलकर कर सकते हैं पूरी दुनिया का भला: उर्सुला वॉन 
लेयेन ने कहा कि भारत और यूरोपीय यूनियन में कई समानताएं हैं। जलवायु और पर्यावरण के क्षेत्र में दोनों न केवल अपने लोगों का भला कर सकते हैं बल्कि पूरी दुनिया और इस ग्रह का भला भी कर सकते हैं। उन्होंने इस दिशा में भारत के प्रयासों को सराहा।  उन्होंने कहा, भारत और ईयू के लक्ष्य भी समान हैं। हमने 2030 तक अक्षय ऊर्जा की 50 फीसदी हिस्सेदारी का संकल्प लिया है। मैं इस बात से पूरी तरह सहमत हूं कि हम सही दिशा में काम करेंगे तो कार्बन उत्सर्जन को काफी कम कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उर्सुला ने कहा, हम अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, बायोमास, जल विद्युत व जियोथर्मल की ओर रुख करने के विचार को साझा करते हैं। उन्होंने कहा, यह अर्थव्यवस्था की सफलता, लोगों की भलाई और जलवायु संरक्षण के लिए आवश्यक तत्व हैं। लेयेन ने इस बात पर संतुष्टि जताई कि उत्सर्जन की कटौती के लिए दुनिया सही दिशा में प्रयास करेगी। 


जलवायु परिवर्तन पर युवा अपनी आवाज बुलंद करें
योरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से मुकाबला करने, धरती को बचाने और समाधान निकालने के लिए युवाओं को नेतृत्व करना चाहिए। उन्होंने हरित, सतत प्रगतिशील और समान अवसर वाले भविष्य के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता को रेखांकित किया। जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता संबंधी मुद्दे यूरोपीय संघ और भारत के राजनितिक एजेंडे में सबसे ऊपर हैं। लेयेन ने कहा कि जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई के लिए युवाओं को अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। उन्होंने कहा, जलवायु परिवर्तन से मुकाबला करने और धरती को बचाने के लिए युवाओं के नेतृत्व की जरूरत है और उन्हें ही समाधान भी निकालना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed