{"_id":"6308b635149cd97cab70409e","slug":"essar-signs-usd-2-4-bn-deal-to-sell-ports-business-to-arcelormittal-nippon-steel","type":"story","status":"publish","title_hn":"Essar Deal: ग्रुप ने आर्सेलर मित्तल से किया 19 हजार करोड़ का करार, गुजरात के हजीरा में बनेगा एलएनजी टर्मिनल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Essar Deal: ग्रुप ने आर्सेलर मित्तल से किया 19 हजार करोड़ का करार, गुजरात के हजीरा में बनेगा एलएनजी टर्मिनल
Fri, 26 Aug 2022 05:34 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Fri, 26 Aug 2022 05:34 PM IST
सार
Essar Deal: एस्सार ग्रुप ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि उसने अर्सेलर मित्तल निप्पन स्टील के साथ समझौते को अंतिम रूप दे दिया है। यह डील भारतीय रुपयों में करीब 19 हजार करोड़ रुपये का है।
विज्ञापन
पहले भी लगते रहे हैं आरोप
- फोटो : Getty
विस्तार
एस्सार ग्रुप ने शुक्रवार को बताया है कि उसने अपना पोर्ट बिजनेस अर्सेलर मित्तल निप्पन स्टील लिमिटेड को बेचने के लिए 2.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी भारतीय रुपयों में करीब 19 हजार करोड़ रुपये का करार किया है।
विज्ञापन
ग्रुप ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि उसने अर्सेलर मित्तल निप्पन स्टील के साथ समझौते को अंतिम रूप दे दिया है। यह समझौता कपनी के पोर्ट और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी परिसंपत्तियों से संबंधित है। जहां मुख्य रूप से हजीरा स्टील प्लांट का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन
बयान में यह भी कहा गया है कि एस्सार और आर्सेलर मित्तल के बीच हुए इस समझौते में गुजरात के हजीरा में 4 एमटीपीए एलएनजी टर्मिनल (liquefied natural gas Terminal) बनाने के लिए दोनों कंपनियां 50-50 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ ज्वाइंट वेंचर करेगी।
विज्ञापन