फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Employee's death: EY's Pune office operating sans license under Shops Act, says official

कर्मचारी की मौत मामला: नियमों के उल्लंघन के लिए ईवाई के पुणे कार्यालय को नोटिस, श्रम विभाग ने की कार्रवाई

Wed, 25 Sep 2024 03:04 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 25 Sep 2024 03:04 PM IST
सार

दुकान व प्रतिष्ठान अधिनियम, कर्मचारियों के कल्याण सहित सभी प्रकार के व्यावसायिक कार्यों को नियंत्रित करता है तथा कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करते हुए उनके स्वास्थ्य और वित्तीय सुरक्षा को भी सुनिश्चित करता है।

विज्ञापन
Employee's death: EY's Pune office operating sans license under Shops Act, says official
EY कर्मचारी की मौत का मामला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अर्न्स्ट एंड यंग (ईवाई) का पुणे कार्यालय, जो एक महिला सीए की मौत के बाद चर्चा में आया था, 2007 से शॉप्स एक्ट के तहत लाइसेंस प्राप्त किए बिना काम कर रहा था। इस एक्ट में अन्य शर्तों के अलावा कर्मचारियों के कल्याण का भी प्रावधान है। महाराष्ट्र श्रम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि यह नियमों का उल्लंघन है। फर्म को नोटिस जारी किया जाएगा और उसके जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


दुकान व प्रतिष्ठान अधिनियम, कर्मचारियों के कल्याण सहित सभी प्रकार के व्यावसायिक कार्यों को नियंत्रित करता है तथा कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करते हुए उनके स्वास्थ्य और वित्तीय सुरक्षा को भी सुनिश्चित करता है। चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल की मौत के मामले में केंद्र सरकार के निर्देश पर महाराष्ट्र श्रम विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यहां ईवाई कार्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


26 वर्षीय महिला की कथित तौर पर जुलाई में काम के तनाव के कारण मृत्यु हो गई। वे पुणे में चार महीने पहले ही फर्म में शामिल हुई थीं। उनकी मृत्यु के बाद, सेबेस्टियन की मां ने ईवाई इंडिया के चेयरमैन राजीव मेमानी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि कार्यभार और काम के बढ़े हुए घंटों के कारण उनकी बेटी के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा। हालांकि, कंपनी ने आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त श्रम आयुक्त शैलेन्द्र पोल ने बुधवार को कहा कि दुकान व प्रतिष्ठान अधिनियम, न्यूनतम मजदूरी, मातृत्व लाभ, मजदूरी भुगतान और ओवरटाइम मजदूरी से संबंधित आठ से नौ कानूनी प्रावधानों के तहत ईवाई के कार्यालय का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा, "निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि ईवाई पुणे कार्यालय ने 2007 में अपनी स्थापना के बाद से दुकान एवं प्रतिष्ठान अधिनियम के तहत लाइसेंस प्राप्त नहीं किया था।"


पोल ने कहा कि शॉप्स एक्ट लाइसेंस प्राप्त न करना स्पष्ट रूप से उल्लंघन (मानदंडों का) है। अधिकारी ने कहा, "हमारे दुकान निरीक्षक की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और हम उनके जवाब का इंतजार करेंगे। उसके अनुसार आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।" केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने हाल ही में कहा था कि सेबेस्टियन की मौत की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed