Open AI: ओपनएआई में मस्क के निवेश पर अनिश्चितता कायम, जानें टेस्ला प्रमुख ने एआई टूल के बारे में क्या कहा
Open AI: मस्क ने कहा कि ओपन एआई को लाभकारी संगठन बनाना ऐसा ही है जैसे मान लें कि आपने अमेजन वर्षावन को बचाने के लिए एक संगठन को पैसे दिए और इसके बजाय वह संगठन लकड़ी बेचने वाली कंपनी बन जाए और जंगल को काट कर पैसे के लिए बेचने लगे।
विस्तार
ओपनएआई के बोर्ड से 2018 में बाहर निकलने के बाद टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मुखिया एलन मस्क समय-समय पर इसकी आलोचना करते रहे हैं। हाल ही में मस्क ने एक खुले पत्र में अपनी चिंता जाहिर करते हुए ओपन एआई का संचालन करने वाली कंपनी से और अधिक शक्तिशाली एआई सिस्टम पर काम रोकने की मांग की थी। टेस्ला के शेयरधारकों की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मस्क ने ओपनएआई के एक गैर-लाभकारी ओपन सोर्स इकाई से एक लाभकारी, क्लोज्ड-सोर्स संगठन में तब्दील होने की आलोचना की।
समय-समय पर मस्क ने की है ओपनएआई की आलोचना
मस्क ने कहा कि ओपन एआई को लाभकारी संगठन बनाना ऐसा ही है जैसे मान लें कि आपने अमेजन वर्षावन को बचाने के लिए एक संगठन को पैसे दिए और इसके बजाय वह संगठन लकड़ी बेचने वाली कंपनी बन जाए और जंगल को काट कर पैसे के लिए बेचने लगे। हालांकि यहां एक बात गौर करने वाली है कि मस्क ने ओपनएआई में कितना निवेश किया है इस पर अब तक अनिश्चितता बनी हुई है। मस्क ने खुद भी ओपन एआई में अपने निवेश के बारे में कभी कुछ खुलकर नहीं कहा है।
मस्क ने मार्च में ओपनएआई को 100 मिलियन डॉलर का दान देने की बात कही थी
मार्च के मध्य में मस्क ने ट्वीट किया, "मैं अब भी उलझन में हूं कि एक गैर-लाभकारी संगठन जिसे मैंने 100 मिलियन डॉलर का दान दिया था, लाभ कमाने के लिए 30 बिलियन डॉलर के मार्केट कैप वाली कंपनी बन गई। अगर यह कानूनी है, तो हर कोई ऐसा क्यों नहीं करता? हालांकि, अमेरिकी मीडिया के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने अपने दावे को संशोधित कर दिया। इस बातचीत में उन्होंने कहा कि वे ओपनएआई में अपनी फंडिंग की सटीक राशि के बारे में अनिश्चत हैं लेकिन यह राशि लगभग 50 मिलियन डॉलर की हो सकती है।
मस्क के 100 मिलियन डॉलर के दान के दावे की नहीं हो सकी है पुष्टि
हालांकि एक टेक वेबसाइट की ओर से ओपनएआई में मस्क के निवेश की जांच करने पर पता चला कि मस्क की ओर से 100 मिलियन डॉलर के दान की पुष्टि नहीं होती है। मस्क से सीधे जुड़े दान में केवल लगभग 15 मिलियन डॉलर का ही पता चला है। जांच में ओपनएआई की मदद करने वाले अन्य दानकर्ताओं का भी पता चला। इसके अनुसार ओपन एआई में रीड हॉफमैन की भी भागीदारी थी। साथ ही शुरुआती ओपनएआई इंजीनियरों को मुफ्त टेस्ला भी दिए गए थे। इसके अलावे माइक्रोसॉफ्ट ने भी ओपन एआई में एक अरब डॉलर का निवेश किया था। ओपनएआई का वित्तीय पक्ष अपनी स्थापना के बाद से हमेशा अपारदर्शी रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार ओपन एआई को करीब 133.2 मिलियन डॉलर की राशि दान की गई है।
मस्क की आलोचना से एआई टूल की पारदर्शिता और जवाबदेही पर खड़े होते हैं सवाल
हालांकि इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं है कि ओपन एआई ने मस्क ने कितनी राशि का योगदान दिया है, पर जानकार मानते हैं कि उनकी ओर से कीई गई फंडिंग 57.4 मिलियन डॉलर की हो सकती है। मस्क की समग्र वित्तीय स्थिति को देखते हुए उनके मूल दावे और वास्तविक राशि के का अंतर अपेक्षाकृत महत्वहीन है। जबकि ओपनएआई में मस्क के योगदान की सटीक सीमा अनिश्चित बनी हुई है, जांच से पता चलता है कि उनके दान $ 57.4 मिलियन की सीमा में होने की संभावना थी। मस्क की समग्र वित्तीय स्थिति को देखते हुए उनके मूल दावे और वास्तविक राशि के बीच विसंगति अपेक्षाकृत महत्वहीन है।ओपनएआई के वित्त पोषण और एक लाभकारी संगठन में परिवर्तन के बारे में मस्क की आलोचनाएं और सवाल एआई अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े करते हैं।