{"_id":"620b5ef64cda1218b5287480","slug":"elon-musk-made-one-of-the-biggest-donations-to-charity-gift-of-5-7-billion-dollar-in-tesla-shares","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elon Musk: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने दान कर दिए 5.7 अरब डॉलर के शेयर, यहां जानें इसकी बड़ी वजह","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Elon Musk: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने दान कर दिए 5.7 अरब डॉलर के शेयर, यहां जानें इसकी बड़ी वजह
Tue, 15 Feb 2022 01:37 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:37 PM IST
सार
Elon Musk Made One Of The Biggest Donations: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने अपनी कंपनी टेस्ला इंक के लगभग 5.7 अरब डॉलर मूल्य के शेयर 19 नवंबर से 29 नवंबर के बीच दान किए हैं। रिपोर्म में मस्क के हवाले से कहा गया है कि उन्होंने एक चैरिटी के लिए यह दान किया था। टेस्ला ने यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को दी गई जानकारी में यह खुलासा किया है।
विज्ञापन
एलन मस्क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के सबसे रईस शख्स और टेस्ला व स्पेसएक्स कंपनी के मालिक एलन मस्क का एक अलग रूप देखने को मिला है। ये रूप है दानवीर का, जी हां एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल नवंबर में अपनी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के 5,044,000 शेयर दान कर दिए।
विज्ञापन
मस्क ने खुद साझा की जानकारी
रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क ने ये शेयर 19 नवंबर से 29 नवंबर के बीच दान किए हैं। इसमें मस्क के हवाले से कहा गया है कि उन्होंने नवंबर में लगभग 5.7 अरब डॉलर मूल्य के टेस्ला इंक के शेयरों को एक चैरिटी के लिए दान कर दिया था। टेस्ला ने यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को दी गई जानकारी में यह खुलासा किया है। हालांकि, जानकारी में किस संस्था को चैरिटी की गई इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है।
विज्ञापन
2021 के अंत में बेचे करोड़ों के शेयर
गौरतलब है कि एलन मस्क ने 2021 में महज कुछ महीनों में ही बड़ी संख्या में टेस्ला के शेयर बेचे थे। उन्होंने जनता से एक ट्विटर पोल पर राय मांगने के बाद करीब 16.4 अरब डॉलर के शेयर बेचे थे। उन्होंने ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स से पूछा था कि उन्हें टेस्ला में 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचनी चाहिए या नहीं। इसपर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स ने अपनी राय दी थी और यह हां के पक्ष में थी। रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क की नेटवर्थ 227 अरब डॉलर है।
विज्ञापन
दानवीर बनने की ये बड़ी वजह
टेस्ला कंपनी ने साल 2012 में एलन मस्क को स्टॉक ऑप्शन दिया था, जिसके तहत एलन मस्क को महज 6.24 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर कंपनी के करीब 2.28 करोड़ शेयर खरीदने का विकल्प मिला था। मस्क के पास इस विकल्प को भुनाने के लिए अब एक साल या कहें 2022 तक का समय था। इस दौरान अमेरिकी कानून के तहत सभी शेयर की खरीद प्राइस और शेयर की वास्तविक मूल्य के बीच अंतर पर हुए कैपिटल गेन (लाभ) का 50 प्रतिशत टैक्स के रूप में देना होता है। ऐसे में इस टैक्स देनदारी को चुकाने के लिए बड़ी संख्या में अपने शेयर बेचना पड़ रहा है।
मस्क ने दी थी टैक्स की जानकारी
अब एलन मस्क द्वारा इतना बड़ा दान देने लोगों को हैरान कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर मस्क टेस्ला के शेयर गिफ्ट करते हैं तो उन्हें टैक्स में इसका फायदा मिल सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि चैरिटी संस्थाओं को दिए गए दान पर कैपिटल गेन्स टैक्स नहीं लगता है। मस्क ने 2001 में मस्क फाउंडेशन की स्थापना की थी जिसके पास 20 करोड़ डॉलर से अधिक की एसेट्स है। मस्क दुनिया के सबसे बड़े रईस हैं।