फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Elon Musk earned 10 times donald Trump's wealth in seven days

Elon Musk: मस्क ने सात दिन में की ट्रंप की संपत्ति से 10 गुना कमाई, कंपनी के मार्केट कैप में हुआ इतना इजाफा

Wed, 13 Nov 2024 04:22 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 13 Nov 2024 04:22 AM IST
सार

ट्रंप की जीत से पहले मस्क की कुल संपत्ति 262 अरब डॉलर यानी 22.11 लाख करोड़ रुपये थी, जो मंगलवार को बढ़कर 313.6 अरब डॉलर यानी 26.46 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई।

विज्ञापन
Elon Musk earned 10 times donald Trump's wealth in seven days
एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक देने वाले टेस्ला व एक्स के सीईओ एलन मस्क की कमाई सात दिन में ही ट्रंप की कुल संपत्ति से करीब 10 गुना अधिक हो गई। ट्रंप की जीत से पहले मस्क की कुल संपत्ति 262 अरब डॉलर यानी 22.11 लाख करोड़ रुपये थी, जो मंगलवार को बढ़कर 313.6 अरब डॉलर यानी 26.46 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई। ट्रंप की संपत्ति करीब 5.6 अरब डॉलर यानी 47.26 हजार करोड़ है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे 6 नवंबर को आए थे।


फोर्ब्स रियल-टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क की संपत्ति 313.6 अरब डॉलर हो गई। मस्क की ईवी कंपनी टेस्ला के स्टॉक्स में ट्रंप की जीत के बाद जोरदार उछाल रहा। टेस्ला के स्टॉक में 39 फीसदी और कंपनी के मार्केट कैप में एक लाख करोड़ डॉलर यानी 84.39 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है।  

विज्ञापन


ट्रंप की जीत में मस्क का अहम योगदान
ट्रंप के लिए मस्क ने अपने सोशल मीडिया मंच एक्स का भरपूर इस्तेमाल किया। उन्होंने ऐसे मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन के लिए स्विंग स्टेट ऑपरेशन को फंड किया, जिनका झुकाव दक्षिण पंथ की तरफ था। मीडिया रिपोर्ट का दावा है, उन्होंने ट्रंप की जीत में जो निवेश किया, अब वह उसका भरपूर लाभ उठाना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed