फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Elon Musk can buy Twitter ban on buying and selling of shares

Elon Musk: ट्विटर को खरीद सकते हैं एलन मस्क, शेयरों की खरीद-बिकवाली पर लगाई गई रोक

Tue, 04 Oct 2022 10:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 04 Oct 2022 10:54 PM IST
सार

इससे पहले अगस्त माह में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने अपनी कंपनी टेस्ला के सात बिलियन डॉलर के शेयरों को बेच दिया था। इस बिक्री से उन्हें 6.9 बिलियन डॉलर हासिल हुए थे। टेस्ला के शेयरों की बिक्री के बाद एक बार फिर इस बात की अटकलें लगनीं शुरू हो गईं थीं कि क्या एलन मस्क अब भी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट खरीदने की तैयारी कर रहे हैं?

विज्ञापन
Elon Musk can buy Twitter ban on buying and selling of shares
elon musk, एलन मस्क, musk - फोटो : Twitter

विस्तार

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ट्विटर को खरीद सकते हैं। दरअसल, ट्विटर ने अपने शेयरों की खरीद या बिकवाली पर रोक लगा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्क ट्विटर की खरीद के लिए 54.20 डॉलर प्रति शेयर के सौदे पर ही आगे बढ़ सकते हैं। एलन मस्क की ट्विटर के साथ डील बीच में अटक गई थी, लेकिन अब एक बार फिर संकेत मिल रहे हैं कि मस्क इस डील को लेकर एक बार फिर गंभीर हैं। 

विज्ञापन


एलन मस्क-ट्वीटर के बीच विवाद के बाद मामले की सुनवाई अमेरिकी कोर्ट में इसी महीने से शुरू होने वाली है। रिपोर्ट्स में कहा ये भी जा रहा है कि मस्क की तरफ से नए ऑफऱ के बारे में ट्विटर को एक चिट्ठी भी लिखी जा चुकी है। इसमें नई डील के बारे में तमाम बातों को विस्तार से बताया गया है। हालांकि ट्वीटर या एलन मस्क की तरफ से इसे लेकर कोई औपचारिक एलान नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त माह में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने अपनी कंपनी टेस्ला के सात बिलियन डॉलर के शेयरों को बेच दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त माह में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने 7.92 मिलियन शेयरों की बिकवाली की थी। इस बिक्री से उन्हें 6.9 बिलियन डॉलर हासिल हुए थे। टेस्ला के शेयरों की बिक्री के बाद एक बार फिर इस बात की अटकलें लगनीं शुरू हो गईं थीं कि क्या एलन मस्क अब भी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस बात के कयास भी लगाये जाने लगे थे कि मस्क यह चाहते हैं कि अगर कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें ट्विटर की खरीदारी करनी पड़े तो उसके लिए वे पैसे जुटाकर पहले से तैयार रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अब इस खबर ने एक बार फिर सबको हैरान कर दिया है। गौरतलब है कि जब एलन मस्क ने ट्विटर के साथ अपनी डील रद्द कर दी थी तब कंपनी के शेयर बुरी तरह टूट गए थे, लेकिन अब अचानक आई इस खबर का असर ट्विटर के शेयरों पर भी पड़ेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed