फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   El Salvador becomes first country to adopt Bitcoin as legal currency

Bitcoin: बड़ी खबर: बिटक्वाइन को वैध मुद्रा बनाने वाला पहला देश बना अल साल्वाडोर, जानिए कैसे होगा फायदा

Wed, 09 Jun 2021 03:45 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 09 Jun 2021 03:45 PM IST
सार

अल साल्वाडोर ने बिटक्वाइन को देश की वैध मुद्रा बनाने के बिल को मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन
El Salvador becomes first country to adopt Bitcoin as legal currency
बिटक्वाइन: अल साल्वाडोर - फोटो : pixabay

विस्तार

सेंट्रल अमेरिकन देश अल साल्वाडोर ने दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटक्वाइन को देश की वैध मुद्रा बनाने के बिल को मंजूरी दे दी है। यह बिटक्वाइन को वैध करेंसी घोषित करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। अल साल्वाडोर की आधिकारिक मुद्रा अमेरिकी डॉलर है। देश में अमेरिकी डॉलर पहले की तरह वैध मुद्रा बनी रहेगी और बिटक्वाइन का उपयोग वैकल्पिक रहेगा। सोमवार को अल साल्वाडोर कांग्रेस ने राष्ट्रपति नायब बुकेले के क्रिप्टोकरेंसी को अपनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस संदर्भ में अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने कहा कि, '62 मतों के साथ, सत्र ने #LeyBitcoin को मंजूरी दी है, जिसके साथ बिटक्वाइन अल साल्वाडोर की कानूनी मुद्रा बन गई है।'

विज्ञापन


90 दिनों में लागू होगा कानून 
बिटक्वाइन को वैध मुद्रा बनाने का कानून 90 दिनों में लागू हो जाएगा। पांच जून को राष्ट्रपति नायब बुकेले ने कहा था कि वे बिटक्वाइन को देश की वैध मुद्रा बनाने के लिए जल्द ही बिल पेश करेंगे। 
विज्ञापन


विदेशों में रहने वाले नागरिकों के लिए घर पर पैसे भेजना होगा आसान
अल-साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले का कहना है कि बिटक्वाइन को आधिकारिक मुद्रा बनाने से विदेशों में रहने वाले साल्वाडोर के नागरिकों के लिए घर पर पैसे भेजना आसान हो जाएगा। बुकेले ने एक ट्वीट में कहा कि, 'यह हमारे देश के लिए वित्तीय समावेशन, निवेश, पर्यटन, नवाचार और आर्थिक विकास लाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कदम से साल्वाडोर के लोगों के लिए वित्तीय सेवाएं खुल जाएंगी। विदेशों में काम कर रहे साल्वाडोर के लोग काफी तादाद में करेंसी अपने घर भेजते है। विश्व बैंक के डाटा के अनुासार, साल 2019 में लोगों ने कुल छह अरब डॉलर देश में भेजे थे।


क्या है बिटक्वाइन?
बिटक्वाइन एक प्रकार की डिजिटल मुद्रा या क्रिप्टो-करेंसी है, जो तत्काल भुगतान को सक्षम बनाती है। बिटक्वाइन को वर्ष 2009 में दुनिया के सामने पेश किया गया था। यह एक ओपन-सोर्स प्रोटोकॉल पर आधारित है और इसे किसी भी केंद्रीय प्राधिकरण द्वारा जारी नहीं किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed