फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Education loan increased by 20 percent Indians took loans worth Rs 1.10 lakh crore to study in April-October

Loan: 20 फीसदी बढ़ा शिक्षा कर्ज, अप्रैल-अक्तूबर में पढ़ने के लिए भारतीयों ने लिए 1.10 लाख करोड़ रुपये का लोन

Wed, 27 Dec 2023 06:25 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 27 Dec 2023 06:25 AM IST
सार

एसबीआई के वरिष्ठ अर्थशास्त्री बिबेकानंद पांडा ने कहा, एक साल में जितने शिक्षा कर्ज बांटे गए, उनमें विदेश जाकर पढ़ने की खातिर लिए गए कर्ज का हिस्सा 65 फीसदी रहा। इसका औसत आकार 40-60 लाख रुपये रहा।

विज्ञापन
Education loan increased by 20 percent Indians took loans worth Rs 1.10 lakh crore to study in April-October
Education loan - फोटो : demo pics

विस्तार

शिक्षा कर्ज चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्तूबर अवधि में सालाना आधार पर 20.6 फीसदी बढ़कर 1,10,715 करोड़ रुपये के पांच साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, एक साल पहले की समान अवधि में भारतीयों ने 96,853 करोड़ के शिक्षा कर्ज लिए थे। शिक्षा कर्ज में वृद्धि की रफ्तार 2022-23 में 12.3 फीसदी रही थी, जबकि 2021-22 में इसमें 3.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन

विदेशी शिक्षा कर्ज की 65 फीसदी हिस्सेदारी
एसबीआई के वरिष्ठ अर्थशास्त्री बिबेकानंद पांडा ने कहा, एक साल में जितने शिक्षा कर्ज बांटे गए, उनमें विदेश जाकर पढ़ने की खातिर लिए गए कर्ज का हिस्सा 65 फीसदी रहा। इसका औसत आकार 40-60 लाख रुपये रहा।

विज्ञापन

मांग बढ़ने की वजह
पांडा ने कहा, भारत के साथ विदेश में ऑफलाइन कैंपस कोर्स की मांग में सुधार से शिक्षा कर्ज की मांग बढ़ी है। n परेशानी मुक्त आवेदन और कर्ज वितरण प्रक्रिया ने शिक्षा कर्ज क्षेत्र की रफ्तार बढ़ाई है। n गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) भी इस क्षेत्र में काफी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी दूतावास ने बांटे रिकॉर्ड 1.40 लाख छात्र वीजा
यूनियन बैंक के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, अमेरिका जाकर पढ़ने के लिए शिक्षा कर्ज की मांग उच्च स्तर पर है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने अक्तूबर, 2022 से सितंबर, 2023 के बीच रिकॉर्ड 1.40 लाख छात्र वीजा जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed