फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   edelweiss chairman rashesh shah does not appear in front of ed in 2k crore scam questioning

2000 करोड़ का घोटालाः एडेलवाइज चेयरमैन रशेश शाह नहीं हुए ईडी के सामने पेश, दोबारा भेजा समन

Sat, 11 Jan 2020 04:35 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 11 Jan 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
edelweiss chairman rashesh shah does not  appear in front of ed in 2k crore scam questioning
रशेश शाह - फोटो : amar ujala

शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड आदि में वित्तीय सेवा देने वाली प्रमुख स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी एडेलवाइज समूह में हुए 2000 करोड़ रुपये के घोटाले के संबंध में चेयरमैन रशेश शाह से ईडी ने पूछताछ के लिए समन भेजा था, जिसके बाद वो उपस्थित नहीं हुए। अब जांच एजेंसी दोबारा से समन भेजकर शाह को उपस्थित होने का आदेश जारी करेगी। 

विज्ञापन


रशेश शाह की बेनामी फर्म संघीय जांच एजेंसी की जांच के दायरे में है। 3 जनवरी को शाह के खिलाफ समन जारी किया गया था। उन्हें 9 जनवरी को ईडी के दफ्तर पेश होने का निर्देश दिया गया था, लेकिन वो तय समय तक पूछताछ के लिए ईडी के दफ्तर नहीं पहुंचे। जिसके बाद एक बार फिर से उनके खिलाफ समन जारी किया गया है।

विज्ञापन

क्या है मामला 

यह मामला मीरा-भायंदर स्थित एक फर्म कैपस्टोन फॉरेक्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े विदेशी मुद्रा के उल्लंघन का है। हालांकि एडेलवाइज फाइनेंस सर्विसेज ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उसकी किसी भी कंपनी ने संबंधित फर्म के साथ कोई लेनदेन नहीं किया है। कंपनी ने एक बयान मे कहा है कि, हमें ईडी की ओर से कैपस्टोन फॉरेक्स प्राइवेट लिमिटेड नामक एक कंपनी के साथ एडेलवाइज ग्रुप की कंपनियों को लेकर एक संदेश मिला है।  हम यह बताना चाहते हैं कि हमारी किसी भी कंपनी का कैपस्टोन फॉरेक्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ कोई लेनदेन नहीं है। हम आधारहीन आरोपों को सिरे से नकारते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन


यह कंपनी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड है। बहरहाल, इस खबर की वजह से एडेलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर में शुक्रवार को 10 फीसदी तक की गिरावट आई और यह 106 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed