{"_id":"629f18a963019d12d52d77fb","slug":"ed-seizes-audi-car-and-85-lakh-cash-after-raids-on-punjab-based-real-estate-group-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Seizes Audi: रियल एस्टेट ग्रुप पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी, 85 लाख रुपये समेत ऑडी कार जब्त","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ED Seizes Audi: रियल एस्टेट ग्रुप पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी, 85 लाख रुपये समेत ऑडी कार जब्त
Tue, 07 Jun 2022 02:52 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 07 Jun 2022 02:52 PM IST
सार
ईडी ने यह कार्रवाई पंजाब पुलिस की प्राथमिकी के आधार पर की । इसमें आरोप लगाते हुए कहा गया था कि इन बिल्डर ग्रुप ने विभिन्न लोगों की मिलीभगत से घर खरीदारों/निवेशकों को न तो फ्लैट, भूखंड, वाणिज्यिक इकाइयां सौंपीं और उनके करीब करीब 325 करोड़ रुपये भी वापस नहीं किए।
विज्ञापन
ईडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर खरीदरों के साथ कथित धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को बताया कि पंजाब के रियल एस्टेट ग्रुप पर हाल ही में छापेमारी की गई है। इस कार्रवाई में एक ऑडी कार, 85 लाख रुपये नकद और मामले से संबंधित कई जरूरी दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
19 ठिकानों पर मारा गया था छापा
प्रवर्तन निदेशालय की ओर से बताया गया कि बीते तीन जून को चंडीगढ़, अंबाला, पंचकुला, मोहाली और दिल्ली में 19 स्थानों पर गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशक सतीश गुप्ता और प्रदीप गुप्ता के अलावा समूह के सहयोगी बाजवा डेवलपर्स लिमिटेड, कुमार बिल्डर्स, विनमेहता फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड तथा इनके निदेशक जरनैल सिंह बाजवा, नवराज मित्तल और विशाल गर्ग के आवास पर छापेमारी की गई थी। ईडी ने कहा कि छापेमारी के दौरान चल और अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज, 85 लाख रुपये की नकदी और एक ऑडी क्यू7 कार जब्त की गई है।
विज्ञापन
घर खरीदरों की रकम का यहां इस्तेमाल
दरअसल, ईडी ने यह कार्रवाई पंजाब पुलिस की प्राथमिकी के आधार पर की । इसमें आरोप लगाते हुए कहा गया था कि इन बिल्डर ग्रुप ने विभिन्न लोगों की मिलीभगत से घर खरीदारों/निवेशकों को न तो फ्लैट, भूखंड, वाणिज्यिक इकाइयां सौंपीं और उनके करीब करीब 325 करोड़ रुपये भी वापस नहीं किए। इसके बाद ईडी ने इन सभी के विरुद्ध धन शोधन का मामला दर्ज किया था। जांच में पाया गया कि घर खरीदारों से मिली रकम का कंपनी के निदेशकों ने अपने सहयोगियों और अन्य लोगों के साथ मिलकर गबन किया और उससे निजी संपत्तियां खरीदीं।
विज्ञापन