{"_id":"634a9800e7661000e26d74d9","slug":"ed-s-big-action-against-ireo-assets-worth-rs-1317-30-crore-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Action: आईआरईओ के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1317 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ED Action: आईआरईओ के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1317 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
Sat, 15 Oct 2022 04:53 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Sat, 15 Oct 2022 04:53 PM IST
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय।
- फोटो : amar ujala
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रियल एस्टेट कंपनी आईरिओ प्रा. लि., इसके प्रबंध निदेशक (एमडी) सह उपाध्यक्ष ललित गोयल, कंपनी से जुड़ी संस्थाओं व प्रमुख प्रबंधकीय व्यक्तियों की 1317.30 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। इसमें जमीन, वाणिज्यिक जगह, भूखंड, आवासीय घर और बैंक खाते शामिल हैं।
विज्ञापन
ईडी ने शनिवार को बताया कि यह कार्रवाई ग्राहकों से धोखाधड़ी के मामले में धनशोधन कानून (पीएमएलए) के तहत की गई है। ईडी ने गुरुग्राम, पंचकूला, लुधियाना व दिल्ली में आईरिओ, संबद्ध कंपनियों, इसके निदेशकों, अहम प्रबंधकीय व्यक्तियों और अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में दर्ज 30 मुकदमों के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी। गोयल को पिछले साल 16 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों ने खरीदारों को फ्लैट, प्लॉट और वाणिज्यिक जगह देने का वादा कर धोखा दिया। आरोपियों ने न तो प्रोजेक्ट पूरे किए, न ही खरीदारों के पैसे वापस किए।
विज्ञापन
गोयल ने वर्जिन आईलैंड भेजा कालाधन पैंडोरा लीक मामले में भी आया था नाम
रियल एस्टेट कंपनी आईआरईओ प्रा. लि., इसके प्रबंध निदेशक (एमडी) ललित गोयल और उनके सहयोगियों ने निवेशकों का पैसा कई कर मुक्त देशों में भेजा था। इनमें ब्रिटेन वर्जिन आईलैंड, मॉरिशस आदि शामिल हैं। जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि धोखाधड़ी करने के लिए और पैसों को इधर-उधर भेजने के लिए फर्जी खर्चों को अकाउंट बुक में दिखाया गया। इसके लिए फर्जी कंपनियों का इस्तेमाल करते हुए अन्य रास्ते भी अपनाए गए।
विज्ञापन
साथ निवेशकों के पैसा का इस्तेमाल देश के अंदर और बाहर अचल संपत्तियों और विभिन्न कंपनियों के शेयरों की खरीद में भी किया गया। गोयल का नाम पैंडोरा लीक पेपर मामले में भी आया था। उनका नाम चार कंपनियों से जुड़ा पाया गया। ये कंपनियां ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड में बताई गई थी और यह भी आरोप था कि इनमें उनके करीब 575 करोड़ रुपये जमा थे।
पिछले साल किया गया था गिरफ्तार, छापे भी मारे थे
प्रबंधन निदेशक सह उपाध्यक्ष ललित गोयल को पिछले साल 16 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। साथ ही 22 नवंबर 2021 को कंपनी और आरोपियों के परिसरों पर छापे की कार्रवाई भी हुई थी।