फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED raids the premises of Rohit Oraon, son of Jharkhand Minister Rameshwar Oraon in liquor scam case

ED: झारखंड के मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे के परिसरों पर ईडी की छापेमारी, शराब घोटाले से जुड़ा है मामला

Wed, 23 Aug 2023 10:29 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, रांची
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 23 Aug 2023 10:29 AM IST
सार

सूत्रों के अनुसार झारखंड के मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव के रांची, दुमका और देवघर समेत कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। रामेश्वर उरांव पूर्व आईपीएस अधिकारी रहे हैं और फिलहाल झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री हैं।

विज्ञापन
ED raids the premises of Rohit Oraon, son of Jharkhand Minister Rameshwar Oraon in liquor scam case
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

झारखंड में शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर बुधवार को छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। रामेश्वर उरांव पूर्व आईपीएस अधिकारी रहे हैं, और फिलहाल झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, ईडी के अधिकारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सुरक्षा घेरे के साथ झारखंड की राजधानी रांची के अलावा दुमका, देवघर और गोड्डा जिलों में लगभग 34 परिसरों की तलाशी ली। रामेश्वर उरांव (76) लोहरदगा सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। उरांव पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह कैबिनेट में मंत्री भी थे। वह 1972 बैच के सेवानिवृत्ति अधिकारी हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed