ED: ईडी ने बीसी जिंदल ग्रुप के 13 ठिकानों पर की छापेमारी, कंपनी पर विदेशी मुद्रा कानून उल्लंघन का आरोप
ईडी ने बीसी जिंदल ग्रुप की कंपनियों के कम से कम 13 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के प्रावधानों के तहत की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को बीसी जिंदल ग्रुप की कंपनियों के खिलाफ छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के प्रावधानों के तहत की जा रही है। जिंदल ग्रुप का वार्षिक कारोबार 18,000 करोड़ रुपये से अधिक है और यह बिजली क्षेत्र में एक प्रमुख कंपनी है।
ये भी पढ़ें: IFQM: 'विकसित भारत के लिए गुणवत्ता प्रबंधन सबसे जरूरी', वित्त मंत्री सीतारमण ने कौशल विकास पर दिया जोर
13 ठिकानों पर हुई छापेमारी
उन्होंने बताया कि दिल्ली-एनसीआर और हैदराबाद स्थित ग्रुप के निदेशकों और अधिकारियों से जुड़े कम से कम 13 ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। कंपनी पर विदेशी मुद्रा कानून के उल्लंघन का संदेह है।
सूत्रों ने बताया कि ईडी कंपनी की समूह इकाइयों जैसे जिंदल इंडिया थर्मल पावर लिमिटेड और जिंदल इंडिया पावरटेक लिमिटेड द्वारा विदेशी निवेश और विदेशी इकाइयों में धन जमा करने के संबंध में संदिग्ध फेमा उल्लंघन की जांच कर रही है।