फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED raid west bengal minister chandranath sinha residence in bolpur

ED: बंगाल सरकार के मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात

Fri, 22 Mar 2024 03:34 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 22 Mar 2024 03:34 PM IST
सार

ईडी के अधिकारी अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ छापेमारी करने पहुंचे। जवानों ने चंद्रनाथ सिन्हा के ठिकानों की घेराबंदी की और ईडी के अधिकारी अंदर जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन
ED raid west bengal minister chandranath sinha residence in bolpur
छापेमारी के दौरान सुरक्षा बल के जवान - फोटो : एएनआई

विस्तार

ईडी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री और टीएमसी नेता चंद्रनाथ सिन्हा के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की टीम ने बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर में यह कार्रवाई की। ईडी के अधिकारी अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ छापेमारी करने पहुंचे। जवानों ने चंद्रनाथ सिन्हा के ठिकानों की घेराबंदी की और ईडी के अधिकारी अंदर जांच कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईडी की छापेमारी बंगाल के करोड़ों रुपये के स्कूल भर्ती घोटाला मामले में हुई है। ईडी ने इस मामले में बंगाल में पांच जगहों पर छापेमारी की, जिनमें चंद्रनाथ सिन्हा का घर भी शामिल है। चंद्रनाथ सिन्हा, बंगाल की टीएमसी सरकार में एमएसएमई और कपड़ा मंत्री हैं। 
विज्ञापन


पैसे लेकर सरकारी स्कूलों में भर्ती करने के आरोप
आरोप है कि बंगाल में पैसे लेकर सरकारी स्कूलों में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की गईं। आरोपों के बाद सीबीआई ने इसका जांच की तो इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग होने का खुलासा हुआ। इसके बाद ईडी इस मामले की जांच से जुड़ गई। पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी समेत टीएमसी के तीन विधायकों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। स्कूल भर्ती घोटाले में ही टीएमसी सांसद और सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से पूछताछ हुई थी। बोलपुर में छापेमारी के दौरान चंद्रनाथ सिन्हा अपने घर पर मौजूद नहीं थे। 
विज्ञापन

 
टीएमसी के शीर्ष नेता अनुब्रत मंडल भी बोलपुर के निवासी हैं और वे गौ तस्करी के मामले में जेल में बंद हैं। अनुब्रत मंडल बीते करीब दो वर्षों से तिहाड़ जेल में बंद हैं। साथ ही अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल, सहयोगी सहगल हुसैन और सीए मनीष कोठारी भी जेल में बंद हैं। इस मामले में भी ईडी ने चंद्रनाथ सिन्हा को नोटिस जारी किया था। ईडी ने कोलकाता, उत्तर 24 परगना, बीरभूम में पांच ठिकानों पर आज छापेमारी की। जांच एजेंसी ने एक उद्योगपति और एक टैक्स कंसल्टेंट के आवास पर भी छापा मारा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed