{"_id":"64f57e1eaf66a5206f09bfd5","slug":"ed-has-seized-nine-immovable-properties-located-in-maharashtra-and-karnataka-ed-news-and-updates-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Action: ईडी ने महाराष्ट्र और कर्नाटक में 65.53 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की, फेमा के तहत हुई कार्रवाई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ED Action: ईडी ने महाराष्ट्र और कर्नाटक में 65.53 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की, फेमा के तहत हुई कार्रवाई
Mon, 04 Sep 2023 01:33 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:33 PM IST
सार
ED Action: केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने फेमा के तहत कार्रवाई करते वेंकटेश्वर हैचरीज प्राइवेट लिमिटेड की महाराष्ट्र और कर्नाटक में स्थित 65.53 करोड़ रुपये की नौ अचल संपत्तियों को जब्त किया है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा)के प्रावधानों के तहत पशुपालन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेंकटेश्वर हैचरीज प्राइवेट लि. की महाराष्ट्र और कर्नाटक में स्थित 65.53 करोड़ रुपये की नौ अचल संपत्तियों को जब्त किया है। कंपनी पर ब्रिटेन में 90 एकड़ का मकान खरीदने के लिए गैरकानूनी विदेशी रकम भेजने का आरोप है।
विज्ञापन
ईडी विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून (फेमा) के प्रावधानों के तहत इस मामले की जांच कर रही है और यह मामला ‘वेंकीज ओवरसीज लि. (वीओएल), ब्रिटेन’ नाम से इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी को 2011 से धन भेजे जाने से जुड़ा है। ईडी के अनुसार, इन संपत्तियों का कुल मूल्य 65.53 करोड़ रुपये है। ईडी ने एक बयान में कहा कि वेंकटेश्वर हैचरीज प्राइवेट लि. (वीएचपीएल) ने वीओएल के कारोबार को आरबीआई में कृषि (बत्तखों, मुर्गियों आदि का पालन) तथा खनन से जुड़ा बताया था।Enforcement Directorate has seized nine immovable properties located in Maharashtra and Karnataka worth Rs 65.53 Crores of Venkateshwara Hatcheries Pvt Ltd under the provisions of Foreign Exchange Management Act (FEMA), 1999, says the agency.
— ANI (@ANI) September 4, 2023विज्ञापन
विज्ञापन