{"_id":"67f4d58f740f76c80b0bd6d4","slug":"ed-conducts-raids-at-10-places-in-karnataka-in-district-cooperative-bank-scam-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Raid: ईडी ने कर्नाटक में 10 जगहों पर की छापेमारी, जिला सहकारी बैंक घाटाले से जुड़ा है मामला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ED Raid: ईडी ने कर्नाटक में 10 जगहों पर की छापेमारी, जिला सहकारी बैंक घाटाले से जुड़ा है मामला
Tue, 08 Apr 2025 01:21 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:21 PM IST
सार
ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को जिला सहकारी बैंक घोटाले के सिलसिले में कर्नाटक के बेंगलुरु और शिवमोग्गा में 10 स्थानों पर छापेमारी की। आइए छापेमारी से जुड़े तथ्यों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
ईडी की कार्रवाई में बरामद नकद।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को जिला सहकारी बैंक घोटाले के सिलसिले में कर्नाटक के बेंगलुरु और शिवमोग्गा में 10 स्थानों पर छापेमारी की। एजेंसी ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत विशिष्ट इनपुट के आधार पर बेंगलुरु और शिवमोग्गा में एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया गया गया। यह अभियान जिला सहकारी बैंक से जुड़े एक कथित घोटाले की चल रही जांच का हिस्सा है।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, तलाशी का उद्देश्य सहकारी बैंक से जुड़े संदिग्ध वित्तीय अनियमितताओं और धन शोधन से जुड़े साक्ष्य जुटाना है।
केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी तीन बैंकों के संचालन के भीतर धन की हेराफेरी की रिपोर्ट के बाद कई सुरागों पर नजर रख रहा है। इन सहकारी बैंकों में बंगलूरू के श्री गुरु राघवेंद्र सहकारी बैंक लिमिटेड, श्री वसिष्ठ क्रेडिट सौहार्द सहकारी लिमिटेड और श्री गुरु सर्वबाहुमा सौहार्द क्रेडिट को-ऑपरेटिव का नाम शामिल है।
विज्ञापन