फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED attaches deposits of Rs 1.12 crore in PMLA fraud case in Arunachal

ED Action: ईडी ने अरुणाचल प्रदेश में दी दबिश, 1.12 करोड़ रुपये की जमा राशि कुर्क

Mon, 08 Aug 2022 06:25 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 08 Aug 2022 06:25 PM IST
सार

ED Action: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि एल्गो अकादमी (Algo Academy) और कुछ अन्य के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी कुर्की आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन
ED attaches deposits of Rs 1.12 crore in PMLA fraud case in Arunachal
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने अरुणाचल प्रदेश के धोखाधड़ी मामले में मनी लॉउंड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए बैंक खाते में पड़ी 1.12 करोड़ रुपये की राशि जब्त कर ली है। सोमवार को ईडी ने बताया कि उसने अरुणाचल प्रदेश के एक केस में पीएमएलए कानून के तहत जांच करते हुए 1.12 करोड़ रुपये की जमा राशि और शेयर जब्त किए हैं।

विज्ञापन


यह केस अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिले में निवेश के बदले हाई रिटर्न का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के मामले से जुड़ा है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि एल्गो अकादमी (Algo Academy) और कुछ अन्य के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी कुर्की आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन

ईडी ने कहा है कि आरोपितों ने अवैध तरीके से अर्जित की गई आमदनी को विभिन्न खातों में स्थानांतरित किया है। उन्होंने अपनी गैरकानूनी आमदनी को छिपाने के लिए बैंकिंग चैनलों का उपयोग किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी ने अपने बयान में कहा है कि जांच एजेंसी ने आरोपियों के 17 बैंक खाताें के अलावे दो डीमैट खातों में निवेश और एक सावधि जमा खाते की भी पहचान की है, जिन्हें जब्त किया गया है। 

बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिले के बंदरदेवा स्टेशन में एल्गो अकादमी और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज एक पुलिस प्राथमिकी के बाद सामने आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed