फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED arrests Hyderabad-based businessman Arun Pillai from Delhi in connection with the Delhi liquor scam case

Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े केस में बिजनेसमैन अरुण पिल्लई गिरफ्तार, ईडी ने की कार्रवाई

Tue, 07 Mar 2023 10:13 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 07 Mar 2023 10:13 AM IST
सार

Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े केस में बिजनेसमैन अरुण पिल्लई गिरफ्तार, ईडी ने की कार्रवाई

विज्ञापन
ED arrests Hyderabad-based businessman Arun Pillai from Delhi in connection with the Delhi liquor scam case
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े केस में हैदराबाद के बिजनेसमैन अरुण पिल्लई को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मामले में ही बीते दिनों सीबीआई ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। सात दिनों की सीबीआई हिरासत के बाद फिलहाल वे न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

दिल्ली आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया को  20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सोमवार को सिसोदिया को सीबीआई की रिमांड खत्म होने पर राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया था। सुनवाई के बाद सिसोदिया को पुलिस सुरक्षा के बीच तिहाड़ जेल ले जाया गया। उन्हें गीता, डायरी और पेन रखने की इजाजत दी है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दवाएं रखने की भी इजाजत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े एक केस में व्यवसायी और ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमनदीप ढल को भी गिरफ्तार किया है। उन्हें  दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने बीते गुरुवार को इसकी जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed