फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED Action: ED summons Jharkhand CM Hemant Soren for the eighth time, fixes new date for recording statement

ED Action: ईडी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को आठवीं बार किया तलब, बयान दर्ज कराने के लिए तय की नई तारीख

Sat, 13 Jan 2024 05:05 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 13 Jan 2024 05:05 PM IST
सार

ED Action: ईडी ने पत्र जारी कर रहा है कि हेमंत सोरेन 16 से 20 जनवरी के बीच एजेंसी के दफ्तर पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराएं। कुल मिलाकर ईडी की ओर से झारखंड के सीएम को आठवीं बार कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन
ED Action: ED summons Jharkhand CM Hemant Soren for the eighth time, fixes new date for recording statement
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। - फोटो : फाइल

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक बार फिर तलब किया है। ईडी ने हेमंत सोरेन को पत्र भेजकर हाजिर होने के लिए नई डेड लाइन दे दी है। एजेंसी ने सीएम से पूछा है कि वह समन के बावजूद क्यों हाजिर नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन

16 से 20 जनवरी के बीच ईडी दफ्तर पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराने को कहा

ईडी ने पत्र जारी कर रहा है कि हेमंत सोरेन 16 से 20 जनवरी के बीच एजेंसी के दफ्तर पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराएं। कुल मिलाकर ईडी की ओर से झारखंड के सीएम को आठवीं बार कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। इससे पहले हेमंत सोरेन ईडी की ओर से सातवीं बार समन जारी करने के बावजूद बयाज दर्ज कराने नहीं पहुंचे थे।

विज्ञापन

झारखंड सीएम को 14 अगस्त 2023 को जारी किया गया था पहला समन

ईडी की ओर से जारी सातवें समन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर थी। झारखंड सीएम हेमंत सोरेन अब तक कभी ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए हैं। उन्हें एजेंसी की ओर से पहला समन 14 अगस्त 2023 को भेजा गया था। सोरेन ने पहले सुप्रीम कोर्ट में फिर झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दायर कर ईडी की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की थी। हालांकि दोनों ही अदालतों ने सोरेन की याचिका को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed