फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   economic survey suggest increasing of retirement age to developed countries

आर्थिक सर्वेक्षण में सुझावः विकसित देशों की तर्ज पर होनी चाहिए रिटायरमेंट की उम्र

Thu, 04 Jul 2019 07:06 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 04 Jul 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
economic survey suggest increasing of retirement age to developed countries
नौकरी करने वाले पुरुषों और महिलाओं की रिटायरमेंट उम्र में इजाफा हो सकता है। आर्थिक सर्वे में इस बात का इशारा किया गया है। सर्वे में कहा गया है कि रिटायरमेंट की उम्र को विकसित देशों के बराबर किया जा सकता है। यह पेंशन सिस्टम में व्यावहारिकता बढ़ाने की कुंजी है और यह महिला श्रम बल के पुराने आयु समूह में पेंशन की भागीदारी को बढ़ाएगा।
विज्ञापन


रिटायरमेंट उम्र में वृद्धि अनिवार्य है, इसलिए इस परिवर्तन का अडवांस में संकेत देना आवश्यक है। इससे पेंशन और अन्य रिटायरमेंट प्रावधानों की अग्रिम योजना में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


इसलिए दिया सुझाव 

आर्थिक सर्वे में यह सुझाव इसलिए दिया गया है, क्योंकि भविष्य में औसत उम्र काफी बढ़ जाएगी। 2031-41 के दौरान भारत की आबादी 0.5 फीसदी बढ़ेगी। देश में प्रजनन दर में कमी और औसत उम्र में बढ़ोतरी की वजह से रिटायरमेंट की उम्र में शायद बढ़ोतरी हो सकती है। इस बदलाव की ओर काफी पहले से इशारा करना जरूरी है ताकि वर्क फोर्स इसके लिए तैयार हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2031 तक 97 लाख कामकाजी आबादी

अगले दो दशक में भारत की कामकाजी आबादी भी बढ़ेगी। 2021-31 के दौरान हर साल कामकाज आबादी 97 लाख के हिसाब से और 2031-41 के बीच यह आबादी हर साल 42 लाख के हिसाब से बढ़ेगी। 2030 तक कुछ राज्यों में ज्यादा उम्र वाली आबादी की हिस्सेदारी अधिक होगी।

विकसित देशों में 66 से 70 साल उम्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed