{"_id":"6596d865d0d282b1a60db885","slug":"ec-revises-proforma-for-allocation-of-symbols-to-rupps-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"ECI: चुनाव आयोग ने आरयूपीपी के लिए चुनाव चिह्न आवंटित करने वाले प्रोफार्मा में किया बदलाव, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ECI: चुनाव आयोग ने आरयूपीपी के लिए चुनाव चिह्न आवंटित करने वाले प्रोफार्मा में किया बदलाव, जानें डिटेल्स
Thu, 04 Jan 2024 09:40 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 04 Jan 2024 09:40 PM IST
सार
ECI: चुनाव आयोग के अनुसार, पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (आरयूपीपी) को पिछले दो चुनावों के लिए पार्टी के चुनावी खर्च का विवरण भी प्रस्तुत करना होगा, यदि उसने कोई चुनाव लड़ा है। अधिकारियों ने कहा कि आरयूपीपी पहले ये विवरण अलग से दे रहे थे, इन विवरणों को अब सामान्य प्रतीकों के लिए आवेदन के प्रारूप का हिस्सा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग
- फोटो : Election Commission
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग ने गुरुवार को बताया कि उन पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (आरयूपीपी) को समान चुनाव चिह्न आवंटित करने के प्रोफार्मा में संशोधन किया है, जिन्होंने पिछले तीन वित्त वर्षों के लिए योगदान रिपोर्ट और ऑडिट किए गए वार्षिक खातों की जानकारी सबमिट की है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के अनुसार, पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (आरयूपीपी) को पिछले दो चुनावों के लिए पार्टी के चुनावी खर्च का विवरण भी प्रस्तुत करना होगा, यदि उसने कोई चुनाव लड़ा है। अधिकारियों ने कहा कि आरयूपीपी पहले ये विवरण अलग से दे रहे थे, इन विवरणों को अब सामान्य प्रतीकों के लिए आवेदन के प्रारूप का हिस्सा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा, ''तदनुसार, आयोग ने चुनाव चिह्न (आरक्षण व आवंटन) आदेश, 1968 के पैरा 10बी के प्रावधानों के तहत समान चुनाव चिह्न आवंटन के लिए आवेदन के प्रोफार्मा में संशोधन किया है।"
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने कहा कि उसने समान चुनाव चिह्न आवंटन के लिए आवेदन के प्रोफार्मा को संशोधित किया है और 11 जनवरी से समान चुनाव चिह्न आवंटन की मांग करने वाली पार्टी को अनुलग्नक तीन के अनुसार विधिवत हस्ताक्षरित और अधिसूचित एक घोषणा पत्र प्रस्तुत करना होगा।
आवेदन पार्टी के वर्तमान और अधिकृत पदाधिकारी द्वारा इस घोषणा के साथ प्रस्तुत किया जाना है कि पार्टी ने पिछले तीन वित्तीय वर्षों के लिए योगदान रिपोर्ट और लेखा परीक्षित वार्षिक खातों को उस राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत किया है जहां पार्टी का मुख्यालय है। घोषणा में यह भी शामिल होना चाहिए कि पार्टी ने पिछले दो चुनावों के लिए चुनाव खर्च का विवरण भी प्रस्तुत किया है।