फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   E-PAN Card: Fraudsters are adopting a new method of cheating, you can protect yourself with these methods

ई-पैन कार्ड: ई-मेल और मैसेज के जरिये हो रही धोखाधड़ी, ठगी का अजीब तरीका अपना रहे घोटालेबाज; ऐसे करें बचाव

Mon, 30 Dec 2024 04:15 AM IST
शुभम कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 30 Dec 2024 04:15 AM IST
सार

घोटालेबाज ठगी के तरीके बदलते रहते हैं। प्रेस सूचना ब्यूरो फैक्ट चेक में कहा गया है कि आयकर विभाग से फर्जी ईमेल से यूजर्स को उनके ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए कहा जा रहा है। आपको ठगी के इस नए स्वरूप से बचने का तरीका बताती रिपोर्ट...

विज्ञापन
E-PAN Card: Fraudsters are adopting a new method of cheating, you can protect yourself with these methods
साइबर अपराध। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पैन 2.0 डिजिटल ई-पैन कार्ड के लिए आयकर विभाग की नई परियोजना है। इन नए पैन कार्डों में बेहतर सुरक्षा और धोखाधड़ी की रोकथाम के लिए एक क्यूआर कोड की सुविधा है। मौजूदा पैन कार्डधारकों को नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, ऐसा करने के फायदे भी हैं। पीआईबी फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया पर ई-पैन कार्ड डाउनलोड धोखाधड़ी के बारे में सचेत किया है और कहा है कि यह फर्जी ईमेल है। संवेदनशील या वित्तीय जानकारी मांगने वाले के कॉल, मैसेज, ईमेल का जवाब कभी भी न दें। आयकर विभाग ई-मेल के जरिये व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगता है।
विज्ञापन


ई-मेल और मैसेज के जरिये धोखाधड़ी
आयकर विभाग की वेबसाइट के अनुसार, वित्तीय संस्थानों, लोकप्रिय सोशल वेबसाइटों व ऑनलाइन भुगतान या किसी और तरीके का उपयोग आम तौर पर जनता को लुभाने के लिए किया जाता है। इसे ज्यादातर ई-मेल या मैसेज के जरिये भेजा जाता है। यह अक्सर यूजर्स को एक नकली वेबसाइट पर विवरण दर्ज करने के लिए निर्देशित करती है। इस तरह की वेबसाइटें लगभग मूल वेबसाइटों की तरह ही बनाई जाती हैं और उसमें लोगो व अन्य जानकारी भी वैसी ही डाली जाती हैं।
विज्ञापन


ईमेल-मैसेज में मिला कोई भी अटैचमेंट न खोलें
विभाग ने सोशल मीडिया पर कहा, ईमेल या मैसेज में मिला कोई भी अटैचमेंट न खोलें। इनमें ऐसा कोड हो सकता है जो आपके कंप्यूटर को संक्रमित कर देगा। किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • यदि आपने किसी संदिग्ध ई-मेल या फिशिंग वेबसाइट के लिंक पर क्लिक किया है तो बैंक खाता, क्रेडिट कार्ड विवरण, आधार कार्ड और अन्य गोपनीय जानकारियां दर्ज न करें।  
  • अपने ब्राउजर पर संदेश से लिंक को काटकर पेस्ट न करें। फिशर लिंक को सही दिखा सकते हैं, लेकिन यह दूसरी वेबसाइट पर भेज सकता है।
बचाव के लिए फायरवॉल का उपयोग करें
ठगी के इन तरीकों से बचने के लिए एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर, एंटी स्पाइवेयर और फायरवॉल का उपयोग करें और उन्हें नियमित रूप से अपडेट करें। कुछ फिशिंग ई-मेल में ऐसे सॉफ्टवेयर होते हैं जो आपके कंप्यूटर को नुकसान पहुंचा सकते हैं या आपकी जानकारी के बिना इंटरनेट पर आपकी गतिविधियों को ट्रैक कर सकते हैं। एंटी-वायरस और एंटी-स्पाइवेयर सॉफ्टवेयर और फायरवॉल आपको ऐसी अवांछित फाइलों को अनजाने में स्वीकार करने से बचा सकते हैं।


ऐसे करें शिकायत
यदि आपको कोई ई-मेल मिलता है या कोई ऐसी वेबसाइट मिलती है जो लगता है कि नकली हो सकती है, तो ई-मेल या वेबसाइट यूआरएल को webmanager@incometax.gov.in पर भेजें। साथ ही, incident@cert-in.org.in पर भी उसको सीसी कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed