फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   dtc passengers can pay through metro card, can do recharge from here

आज से डीटीसी की बसों में करें मेट्रो कार्ड से सवारी, ऑनलाइन के अलावा यहां से भी करा सकेंगे रिचार्ज

Fri, 24 Aug 2018 01:26 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 24 Aug 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
dtc passengers can pay through metro card, can do recharge from here

दिल्ली-एनसीआर में डीटीसी बसों के जरिए सफर करने वालों के लिए खुशखबरी। अब अगर आप दिल्ली मेट्रो में कार्ड के जरिए सफर करते हैं, तो फिर ऐसा डीटीसी की बसों में भी कर सकते हैं। दिल्ली सरकार ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि मेट्रो कार्ड से यात्री डीटीसी और क्लस्टर बसों में शुक्रवार से सफर कर सकेंगे। इसके लिए यात्रियों को बसों में सफर करने के लिए अलग से टिकट नहीं लेना पड़ेगा। 

विज्ञापन


मेट्रो स्टेशनों पर ही रिचार्ज होगा कार्ड

डीटीसी और क्लस्टर बसों में सफर करने के लिए यात्रियों को मेट्रो कार्ड कंडक्टर को देना होगा, जिसके बाद वह कार्ड मशीन में स्वाइप करने के लिए लगाएगा और टिकट जेनरेट हो जाएगा। हालांकि यात्रियों को कार्ड मेट्रो स्टेशनों पर ही रिचार्ज कराना होगा। डीटीसी के सभी पास बनाने वाले काउंटर पर इस कार्ड की केवल बिक्री की जाएगी। 
विज्ञापन


पर्यटकों को भी फायदा होगा

कॉमन मोबिलिटी कार्ड का प्रयोग शुरू होने से बाहर से दिल्ली आने वाले पर्यटकों को काफी फायदा होगा। यात्री एक ही कार्ड से पूरी दिल्ली में मेट्रो और बसों में सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली बना देश का पहला शहर

दिल्ली मेट्रो ट्रेन, डीटीसी और क्लस्टर बसों में 24 अगस्त से एक ही कॉमन मोबिलिटी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकेगा। भारत में कॉमन मोबिलिटी कार्ड का प्रयोग करने वाला दिल्ली शहर ऐसा पहला शहर होगा, जहां यात्रियों को कैश फ्री ट्रैवलिंग की आजादी मिली है। यह कार्ड दिल्ली में डीटीसी और क्लस्टर की सभी 5500 बसों में काम करेगा। वर्तमान में डीटीसी की बसें 200 रूटों पर चल रही हैं, जबकि क्लस्टर बसें 50 रूट पर चल रही हैं।       


यहां से भी करा सकते हैं रिचार्ज

मेट्रो स्टेशन के अलावा यात्री पेटीएम, ऑनलाइन बैंकिंग, दिल्ली मेट्रो की वेबसाइट, फोन पे एप आदि से रिचार्ज करा सकते हैं। इसके लिए यात्रियों को किसी तरह का कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed