फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Dream 11 Unplug policy: Now if someone call an employee on holiday, he has to pay a fine of Rs 1 lakh

Unplug Policy: अब छुट्टी के दिन कर्मचारी को किया फोन तो ‘खैर नहीं’, भरना पड़ेगा 1 लाख रुपये फाइन

Sat, 31 Dec 2022 02:10 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 31 Dec 2022 02:10 PM IST
सार

Unplug Policy: फैंटेसी गेमिंग से जुड़ी कंपनी ड्रीम11 ने कहा है कि अगर छुट्टी के दिन काम करने के लिए दफ्तर को कोई कर्मी किसी कर्मचारी पर दबाव बनाता है तो उस पर भारती जुर्माना लगाया जाएगा। कंपनी का मानना है कि इस पॉलिसी के अमल में आने से कर्मचारी अपनी छुट्टियों का मजा बेतहर तरीके  से ले पाएंगे।

विज्ञापन
Dream 11 Unplug policy: Now if someone call an employee on holiday, he has to pay a fine of Rs 1 lakh
Office - फोटो : istock

विस्तार

फैंटेसी स्पोर्ट्स से जुड़ी कंपनी ड्रीम11 अपने कर्मचारियों केलिए एक अनप्लग पॉलिसी लेकर आई है। इस पॉलिसी के तहत अब छुट्टी पर गए कर्मी को दफ्तर से कॉल या मैसेज करने वाले को फाइन भरना पड़ेगा। यह फाइल एक लाख रुपये तक का हो सकता है। कंपनी का तर्क है कि इस अनप्लग पॉलिसी से छुट्टी पर गए हुए कर्मचारी दफ्तर से कॉल और मैसेज आने की फिक्र से मुक्त होकर अपना हाॅलीडे इंज्वाय कर पाएंगे। फैंटेसी गेमिंग से जुड़ी कंपनी ड्रीम11 ने कहा है कि अगर छुट्टी के दिन काम करने के लिए दफ्तर को कोई कर्मी किसी कर्मचारी पर दबाव बनाता है तो उस पर भारती जुर्माना लगाया जाएगा। कंपनी का मानना है कि इस पॉलिसी के अमल में आने से कर्मचारी अपनी छुट्टियों का मजा बेतहर तरीके  से ले पाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

# ड्रीम11 ने लिंक्डइन पर दी अनप्लग पॉलिसी की जानकारी 
ड्रीम11 अनप्लग पॉलिसी के तहत कर्मचारियों को छुट्टी के दौरान काम से जुड़ा कोई मैसेस, ईमेल या कॉल नहीं किया जाएगा। कर्मचारी अगर एक हफ्ते की छुट्टी लेते हैं तो इस अवधि के दौरान वे पूरी तरह से खुद को काम से अलग कर सकते हैं। कंपनी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर इस पॉलिसी के बारे में बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

# अनप्लग पॉलिसी नहीं मानने वालों पर लगेगा एक लाख रुपये का फाइन 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी के संस्थापक हर्ष जैन और भावित सेठ ने तय किया है कि अनप्लग अवधि के दौरान अगर किसी कर्मचारी ने छुट्टी पर गए कर्मी को कॉल-मैसेज किया या ईमेल भेजा तो उस पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। उनके अनुसार इस अनप्लग पॉलिसी का लाभ कंपनी का कोई भी कर्मचारी उठा सकेगा। माना जा रहा है कि कंपनी यह पॉलिसी यह सुनिश्चित करने के लिए लाई है ताकि किसी भी कर्मचारी पर कंपनी को किसी भी परिस्थिति में निर्भर नहीं रहना पड़े।

विज्ञापन

# कंपनी की नई पॉलिसी से कर्मचारियों में उत्साह

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ड्रीम11 की नई अनप्लग पॉलिसी से कर्मचारी काफी खुश है। उनका कहना है कि यह पॉलिसी कर्मचारियों के लिए फायदेमंद है। अब छुट्टी के दौरान उन्हें कंपनी से आने वाले फोन, कॉल और मैसेज से छुटकारा मिलेगा। कंपनी के एक कर्मचारी ने कहा है कि अपना बेस्ट देने के लिए काम के तनाव से मुक्ति, खुशी और नई ऊर्जा का महसूस करना जरूरी है। कुछ कर्मचारियों का कहना है कि कभी-कभी दूर-दराज के इलाकों में छुट्टियां मानने के लिए जाने के दौरान नेटवर्क की समस्या होती है। कंपनी की नई पॉलिसी से ऐसी स्थिति में भी कर्मचारियों को राहत मिलेगी, क्योंकि कर्मचारियों को दफ्तर से कोई कॉल, मैसेज या ईमेल आने की चिंता नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed