फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Dr. TS Sethuratnam, who made a different identity in the field of energy, passed away at the age of 95

TS Sethuratnam: ऊर्जा के क्षेत्र में अलग पहचान बना चुके डॉ. टीएस सेतुरत्नम नहीं रहे, 95 वर्ष की उम्र में निधन

Thu, 11 Jan 2024 02:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 11 Jan 2024 02:06 PM IST
सार

TS Sethuratnam: डॉ. टीएस सेतुरत्नम के अंतिम क्षणों में उनके साथ उनकी पत्नी शकुंतला सेतुरत्नम, दोनों पुत्र व पुत्र-वधू और उनके तीनों पोते (अभिषेक रवि, अक्षय रवि और चिन्मय वासुदेवन) मौजूद थे। डॉ. सेथुरत्नम 80 के दशक तक काफी सक्रिय रहे।

विज्ञापन
Dr. TS Sethuratnam, who made a different identity in the field of energy, passed away at the age of 95
टीएस सेतुरत्नम - फोटो : Social Media

विस्तार

ऊर्जा क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके डॉ. टीएस सेतुरत्नम का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार 10 जनवरी को अपने पुत्र व बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के पूर्व चेयरमैन एस. रवि के दिल्ली के साकेत स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वे उम्र से जुड़ी कई बीमरियों से ग्रसित थे। पिछ्ले कुछ हफ्तों से उनका स्वास्थ्य खराब था।

विज्ञापन


डॉ. टीएस सेतुरत्नम के अंतिम क्षणों में उनके साथ उनकी पत्नी शकुंतला सेतुरत्नम, दोनों पुत्र व पुत्र-वधू और उनके तीनों पोते (अभिषेक रवि, अक्षय रवि और चिन्मय वासुदेवन) मौजूद थे। डॉ. सेथुरत्नम 80 के दशक तक काफी सक्रिय रहे। उन्हें राष्ट्रीय संस्थाओं के निर्माता के रूप में पहचान मिली थी। उन्हें भारत के ऊर्जा क्षेत्र के प्रमुख स्तंभ के तौर पर भी जाना जाता है। 
विज्ञापन


डॉ. सेतुरत्नम ने मध्य प्रदेश इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड व BSES के चेयरमैन के रह चुके हैं। अपने जीवनकाल के दौरान डॉ. सेतुरत्नम ने कई प्रमुख  पदों को संभाला और कई संस्थानों के निदेशक की भूमिका भी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सेतुरत्नम भारत सरकार की ओर से बनाई गई ऊर्जा से जुड़ी बहुत सी कमेटियों में वह शामिल थे और डॉ. सेतुरत्नम ऊर्जा क्षेत्र की निजीकरण के लिए बनाई गई पहली कमेटी के भी सदस्य थे। आज संपूर्ण ऊर्जा इंडस्ट्री और पूरे देश द्वारा राष्ट्र निर्माता डॉ. सेतुरत्नम को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के पूर्व चेयरमैन एस. रवि के पिता थे डॉ. सेतुरत्नम

डॉ. सेतुरत्नम बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के पूर्व चेयरमैन एस. रवि (S Ravi) के पिता थे। एस. रवि भारत स्थित जाने-माने चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और साथ ही वह रवि राजन & कंपनी एलएलपी के मैनेजिंग पार्टनर भी हैं। वह 45 से ज्यादा कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल हैं, जिनमें LIC, ONGC, BHEL, IDBI बैंक  जैसी कई अन्य जानी-मानी कंपनियां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed