{"_id":"6025a94d6b0def5c7759eb2d","slug":"dpiit-under-ministry-of-commerce-industry-is-organising-eight-week-long-udyog-manthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीयों उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार आयोजित कर रही 'उद्योग मंथन'","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
भारतीयों उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार आयोजित कर रही 'उद्योग मंथन'
Fri, 12 Feb 2021 03:31 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 12 Feb 2021 03:31 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त सचिव वंदना कुमार
- फोटो : ani
भारत सरकार भारतीय उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यकम चला रही है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत उद्योग और आंतरिक व्यापार को बढ़ावा देने के लिए विभाग आठ हफ्तों के लिए 'उद्योग मंथन' कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है।
विज्ञापन
Department for Promotion of Industry & Internal Trade (DPIIT) under Ministry of Commerce & Industry is organising 8-week long 'Udyog Manthan', the first of its kind industrial brainstorming exercise under which a series of webinars are being conducted covering 45 diverse sectors.
— ANI (@ANI) February 11, 2021विज्ञापन
यह इस तरह का पहला औद्योगिक मंथन अभ्यास है, जिसके तहत 45 विभिन्न विविध क्षेत्रों में वेबिनार की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी। साथ ही इसके माध्यम से विशेषज्ञ और अलग-अलग उद्योगों से जुड़े लोगों से बात करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की संयुक्त सचिव वंदना कुमार ने बताया कि 'उद्योग मंथन के तहत, हम भारतीय उद्योग के प्रमुख क्षेत्रों में उत्पादकता और गुणवत्ता के मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। हम भारत में उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार करने के लिए सिफारिशों को अच्छी तरह स्थापित करने की उम्मीद कर रहे हैं।'