फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Do you know right time to download movie on Jio Sim?

जानें JIO सिम से मूवी डाउनलोड करने का सही समय

Wed, 16 Nov 2016 02:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Nov 2016 02:34 PM IST
विज्ञापन
Do you know right time to download movie on Jio Sim?
रिलायंस जियो

रिलायंस के जियो सिम की मांग देशभर में बनी हुई है। फर्क सिर्फ इतना पड़ा है कि लोगों को अब कतारों में सिम के लिए नहीं लगना पड़ रहा है। लेकिन सिम पाने वाले लोग मुकेश अंबानी के डाउनलोड स्पीड के दावों को लेकर खरा न पाने की स्थिति में मायूस दिखाए पड़ते हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें क‌ि जब आप फिल्में, गाने डाउनलोड करना चाहोगे तो इसकी स्पीड 2जी कनेक्‍शन के बराबर हो जाती है। आइए हम बताते हैं कि किस समय आप 4जी स्पीड से मूवी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 4G नेटवर्क पर हाईएस्ट स्पीड 50Mbps तक मिलती है। यानी एक सेकंड में 50 MB डाटा डाउनलोड किया जा सकता है। 

भारत में मिल रही 20 से 25Mbps तक की स्पीड

Do you know right time to download movie on Jio Sim?
Jio

हालांकि, भारत में मोबाइल कंपनियां 20 से 25Mbps तक ही स्पीड दे रही हैं। लेकिन जियो सिम में पहले तो 25Mbps तक इंटरनेट स्पीड मिल रही थी, लेकिन अब स्पीड Kbps में आ रही है। हम कुछ टाइम स्लोट में टेस्ट किया तो पाया कि सबसे ज्यादा 168  Kbps स्पीड आपको सुबह छह से नौ बजे के बीच मिलेगी।

तो आप समय का सदउपयोग कर मनचाही फिल्में, गानें और तस्वीरें इस समय पर डाउन कर सकते हैं। हां ये जरूर है कि जियो सिम पर किस टाइम स्लॉट में कितनी स्पीड मिलेगी, ये स्मार्टफोन के हार्डवेयर पर डिपेंड करता है।

स्मार्टफोन में पावरफुल प्रोसेसर और ज्यादा रैम होगी तो स्पीड दूसरे हैंडसेट की तुलना में बेहतर होगी। इसके साथ, आपके एरिया में नेटवर्क कैसे आ रहे हैं इससे भी इंटरनेट स्पीड पर फर्क पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed