फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Discussion continues among the 33 members of the GST Council, know who are its members

GST council: जीएसटी परिषद के 33 सदस्यों के बीच कर ढांचे में सुधार के लिए मंथन जारी, जानें इसके मेंबर कौन-कौन

Wed, 03 Sep 2025 06:52 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 03 Sep 2025 06:52 PM IST
सार

जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक जारी है। इस बैठक में 33 सदस्यीय समिति आठ साल पुराने जीएसटी कर ढांचे में बड़े बदलावों पर चर्चा कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली वर्तमान 33 सदस्यीय जीएसटी परिषद की पूरी लिस्ट..

विज्ञापन
Discussion continues among the 33 members of the GST Council, know who are its members
जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक - फोटो : PTI

विस्तार

राजधानी दिल्ली में जीएसटी परिषद की दो दिवसीय 56वीं बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में जीएसटी सुधार के प्रस्ताव पर फैसले लिए जाएंगे। दो दिनों तक चलने वाली बैठक के फैसलों का एलान 4 सितंबर को होना है। इस बैठक में 33 सदस्यीय समिति आठ साल पुराने जीएसटी कर ढांचे में बड़े बदलावों पर चर्चा कर रहे हैं। सदस्य मौजूदा करों के चार स्लैब की बजाय 5% और 18% के दो स्लैब पर ही विचार करेंगे। वहीं 12% और 28% के स्लैब को खत्म किया जा सकता है। इसके अलावे, एक 40% का अतिरिक्त स्लैब भी लाने की तैयारी है। आइए जानते हैं कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली वर्तमान 33 सदस्यीय जीएसटी परिषद में कौन-कौन शामिल हैं..

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: GST: 2500 रुपये तक के जूते-चप्पल और परिधानों पर जीएसटी घटाकर 5 प्रतिशत, जीएसटी परिषद से मंजूरी मिलने की खबर
विज्ञापन


इस बैठक में कंद्रीय वित्त मंत्री ,राजस्व और वित्त के प्रभारी कंद्रीय राज्य मंत्री और राज्यों द्वारा नामित मंत्री शामिल होते हैं। बता दें कि निर्मला सीतारमण जीएसटी परिषद की प्रमुख हैं। वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जीएसटी दरों को तर्कसंगत बनाने के लिए बने मंत्रिसमूह के संयोजक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी परिषद के 33 सदस्यों की पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार के प्रतिनिधि
केंद्रीय वित्त मंत्री- निर्मला सीतारमण 
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री- पंकज चौधरी

राज्य सरकार के प्रतिनिधि
1. पय्यावुला केशव (आंध्र प्रदेश) वित्त एवं योजना, वाणिज्यिक कर और विधायी मामले
2. चौना मीन (अरुणाचल प्रदेश) उपमुख्यमंत्री, वित्त मंत्री
3. अजंता नियोग (असम) वित्त मंत्री
4. सम्राट चौधरी ( बिहार) उपमुख्यमंत्री, राज्य वित्त मंत्री
5. ओ.पी. चौधरी (छत्तीसगढ़) वाणिज्यिक कर मंत्री
6. रेखा गुप्ता (दिल्ली) मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री
7. प्रमोद सावंत (गोवा) मुख्यमंत्री
8. कनुभाई देसाई (गुजरात) वित्त मंत्री
9. जे.पी दलाल (हरियाणा) उप. मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री
10. हर्षवर्द्धन चौहान (हिमाचल प्रदेश) उद्योग मंत्री
11. उमर अब्दुल्ला (जम्मू और कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश) मुख्यमंत्री/वित्त मंत्री
12. रामेश्वर उरांव (झारखंड) वित्त मंत्री
13. कृष्णा बायरे गौड़ा (कर्नाटक) राजस्व विभाग मंत्री
14. के.एन. बालगोपाल (केरल) वित्त मंत्री
15. जगदीश देवड़ा (मध्य प्रदेश) वाणिज्यिक कर एवं वित्त मंत्री
16. अजीत अनंतराव पवार (महाराष्ट्र) वित्त, योजना और राज्य उत्पाद शुल्क
17. सपम रंजन सिंह (मणिपुर) स्वास्थ्य मंत्री
18. कॉनराड संगमा (मेघालय) मुख्यमंत्री
19. लालदुहावमा (मिजोरम) मुख्यमंत्री
20. के.जी. केन्ये (नागालैंड) मंत्री, ग्रामीण विकास
21. मोहन चरण माझी (ओडिशा) मुख्यमंत्री
22. के. लक्ष्मीनारायणन (पुडुचेरी) लोक निर्माण मंत्री
23. हरपाल सिंह चीमा (पंजाब) वित्त मंत्री
24. गजेंद्र सिंह (राजस्थान) चिकित्सा स्वास्थ्य और सेवा मंत्री (ईएसआई)
25.बी.एस. पंथ (सिक्किम) वाणिज्य और उद्योग, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री
26. थंगम थेन्नारसु (तमिलनाडु) वित्त और पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री
27. भट्टी विक्रमार्क मल्लू (तेलंगाना) उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री
28. प्राणजीत सिंघा रॉय (त्रिपुरा) उपमुख्यमंत्री
29. प्रेम चंद अग्रवाल (उत्तराखंड) वित्त मंत्री
30. सुरेश कुमार खन्ना (उत्तर प्रदेश) वित्त, संसदीय कार्य मंत्री
31. चंद्रिमा भट्टाचार्य (पश्चिम बंगाल) वित्त राज्य मंत्री

जीएसटी सुधारों के लिए आठ क्षेत्रों पर दिया जा रहा ध्यान

जीएसटी सुधारों के लिए केंद्र की रूपरेखा के अनुसार, आठ क्षेत्रों पर ध्यान दिया जा रहा है। इसमें कपड़ा, उर्वरक, नवीकरणीय ऊर्जा, मोटर वाहन, हस्तशिल्प, कृषि, स्वास्थ्य और बीमा के दरों में बदलाव से सबसे अधिक लाभ होगा।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed