फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Digital Gold : Challenges as well as benefits for investors, people bought gold digitally on Akshaya Tritiya

Digital Gold: निवेशकों के लिए फायदे के साथ चुनौतियां, अक्षय तृतीया पर लोगों ने डिजिटल तरीके से भी खरीदा सोना

Mon, 24 Apr 2023 07:05 AM IST
देव कश्यप कालीचरण, नई दिल्ली।
कालीचरण, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 24 Apr 2023 07:05 AM IST
सार

डिजिटल गोल्ड में निवेश करने को लेकर धोखाधड़ी, बाजार संबंधी जोखिम, खर्च, निवेश की सीमा और टैक्स संबंधी कुछ चुनौतियां भी हैं। ऐसे में भारत जैसे उभरते बाजारों में डिजिटल गोल्ड में निवेश पर लाभ पाने के लिए अवसरों के साथ उन चुनौतियों से भी निपटना जरूरी है। 

विज्ञापन
Digital Gold : Challenges as well as benefits for investors, people bought gold digitally on Akshaya Tritiya
सोना (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock

विस्तार

सोने की खरीदारी के लिए शुभ माने जाने वाले अक्षय तृतीया पर देशभर में गहनों और सिक्कों की जमकर खरीदारी हुई। इस दौरान लोगों ने डिजिटल तरीके से भी सोना खरीदा। डिजिटल गोल्ड खरीदना कई मायनों में फायदेमंद है। इसे रखने के लिए तिजोरी या बैंक लॉकर की जरूरत नहीं होती है। साथ ही, यह एक निवेशक को शुद्धता, भंडारण और सुरक्षा की चिंता से भी मुक्ति दिलाता है। 

विज्ञापन


हालांकि, डिजिटल गोल्ड में निवेश करने को लेकर धोखाधड़ी, बाजार संबंधी जोखिम, खर्च, निवेश की सीमा और टैक्स संबंधी कुछ चुनौतियां भी हैं। ऐसे में भारत जैसे उभरते बाजारों में डिजिटल गोल्ड में निवेश पर लाभ पाने के लिए अवसरों के साथ उन चुनौतियों से भी निपटना जरूरी है। 
विज्ञापन


रिटर्न देने की क्षमता अधिक : भारत की अधिकांश युवा आबादी तकनीकी तौर पर जागरूक हो रही है। वह भौतिक सोने की जगह अब डिजिटल गोल्ड में निवेश कर रही है। यह एसेट क्लास में निवेश के सबसे अच्छे तरीकों में एक है क्योंकि इसमें भौतिक सोने की तुलना में रिटर्न देने की क्षमता अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोर्टफोलियो में आएगी विविधता : डिजिटल गोल्ड में निवेश से पोर्टफोलियो में विविधता आती है। यह निवेशकों को ब्याज कमाने का मौका देता है। आरबीआई की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना में भी निवेश कर सकते हैं।

विदेशी मुद्रा की बचत : भारत आमतौर पर सोने का आयात करता है। अगर आप डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं तो आयात में कमी आएगी और विदेशी मुद्रा की बचत होगी। डिजिटल गोल्ड को देश के किसी भी हिस्से में बेच सकते हैं।  

चुनौतियां

  • जागरूकता की व्यापक कमी : डिजिटल गोल्ड में निवेश को लेकर जागरूकता की व्यापक कमी है। इसके अलावा, देश में लंबे समय से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सूचीबद्ध होने के बावजूद द्वितीयक बाजारों में तरलता भी एक चुनौती है। 
  • पर्याप्त नियमन का अभाव : भारत जैसे उभरते बाजारों में डिजिटल गोल्ड जैसे नए एसेट क्लास को लेकर पर्याप्त नियमन नहीं है। ऐसे में निवेशकों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे केवल प्रतिष्ठित डिजिटल गोल्ड मंचों से ही खरीदारी करें और संभावित धोखाधड़ी को लेकर सतर्क रहें।
  • वॉलेट हैक होने व पासवर्ड भूलने का डर : डिजिटल गोल्ड आप जिस वॉलेट में रखते हैं, उसके हैक की आशंका रहती है। वॉलेट का पासवर्ड भूलने का भी खतरा रहता है। जिस कंपनी से डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं, वह दिवालिया या बंद हो गई तो भी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed