फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Digi Yatra to be available at 25 more airports in 2024: Scindia

Aviation: '2024 में देश के 38 हवाई अड्डों पर उपलब्ध होगी डिजी यात्रा की सुविधा', सिंधिया ने किया ये दावा

Fri, 15 Dec 2023 05:09 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 15 Dec 2023 05:09 PM IST
सार

Aviation: डिजी यात्रा के लिए एक यात्री की ओर से साझा किया गया डेटा एक एन्क्रिप्टेड प्रारूप में संग्रहित किया जाता है। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए यात्री को आधार आधारित सत्यापन और सेल्फ इमेज कैप्चर का उपयोग करते हुए डिजीयात्रा ऐप पर अपना विवरण पंजीकृत करना होता है।

विज्ञापन
Digi Yatra to be available at 25 more airports in 2024: Scindia
नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया। - फोटो : Social Media

विस्तार

वर्ष 2024 में देश के 25 और हवाई अड्डों पर डिजी यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार यह जानकारी दी। फिलहाल, यह सुविधा घरेलू यात्रियों के लिए 13 हवाई अड्डों पर उपलब्ध है। 25 और हवाई अड्डों पर इस सुविधा की शुरुआत होने से देश में डिजी यात्रा युक्त हवाई अड्डों की संख्या 38 हो जाएगी। 

विज्ञापन


डिजी यात्रा चेहरे की पहचान तकनीक (एफआरटी) के आधार पर हवाई अड्डों के विभिन्न जांच बिंदुओं पर यात्रियों को संपर्क रहित और निर्बाध आवाजाही प्रदान करती है। सिंधिया ने राष्ट्रीय राजधानी में एक ब्रीफिंग के दौरान कहा कि डिजी यात्रा अगले साल पहले चरण में 14 हवाई अड्डों पर और दूसरे चरण में अन्य 11 हवाई अड्डों पर शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि 2024 के अंत तक डिजी यात्रा 25 और हवाई अड्डों पर उपलब्ध होगी और जिन हवाई अड्डों पर यह सुविधा होगी, उनकी कुल संख्या बढ़कर 38 हो जाएगी।
विज्ञापन


वर्तमान में, डिजी यात्रा सुविधा 13 हवाई अड्डों पर उपलब्ध है जो देश के घरेलू हवाई यात्री यातायात का लगभग 85 प्रतिशत संभालते हैं। अगले साल यह सुविधा कुल 38 हवाई अड्डों पर उपलब्ध होगी, जो लगभग 95 प्रतिशत यातायात को संभालते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई अड्डों पर कैसे काम करती है डिजी यात्रा सुविधा?

डिजी यात्रा के लिए एक यात्री की ओर से साझा किया गया डेटा एक एन्क्रिप्टेड प्रारूप में संग्रहित किया जाता है। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए यात्री को आधार आधारित सत्यापन और सेल्फ इमेज कैप्चर का उपयोग करते हुए डिजीयात्रा ऐप पर अपना विवरण पंजीकृत करना होता है। अगले चरण में, बोर्डिंग पास को स्कैन किया जाता है और क्रेडेंशियल्स को हवाई अड्डे के साथ साझा किया जाता है।


एयरपोर्ट ई-गेट पर यात्री को सबसे पहले बार-कोडेड बोर्डिंग पास को स्कैन करना होता है और ई-गेट पर लगा फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम यात्री की पहचान और यात्रा दस्तावेज को वैलिडेट करता है। एक बार यह प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद यात्री ई-गेट के जरिए एयरपोर्ट में प्रवेश कर सकता है। उसके बाद यात्री को सिक्योरिटी क्लियर करने और विमान में सवार होने के लिए सामान्य प्रक्रिया का पालन करना होगा। डिजी यात्रा फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी कंपनी है, जो डिजी यात्रा के लिए नोडल निकाय है। 


फाउंडेशन के शेयरधारकों में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई), कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल), बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआईएएल), दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल), हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एचआईएएल) और मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed