{"_id":"62d6b34fee202831d708b464","slug":"dhfl-scam-wadhawan-brothers-sent-to-eight-day-police-custody-appear-in-special-cbi-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"DHFL Scam: वाधवान बंधुओं को आठ दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया, सीबीआई की विशेष अदालत में हुई पेशी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
DHFL Scam: वाधवान बंधुओं को आठ दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया, सीबीआई की विशेष अदालत में हुई पेशी
Tue, 19 Jul 2022 07:09 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 19 Jul 2022 07:09 PM IST
सार
सीबीआई डीएचएफएल (Dewan Housing Finance Corporation Limited) के पूर्व एमडी कपिल वाधवान और निदेशक धीरज वाधवान को 34815 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में सुनवाई के लिए लखनऊ से दिल्ली लेकर पहुंची थी। पेशी के बाद अदालत ने आरोपितों को आठ दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया है।
विज्ञापन
dhfl
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीएचएफएल घोटाला मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने बैंकिंग फ्रॉड के आरोपित दो भाइयों कपिल और धीरज वाधवान को आठ दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि मंगलवार को सीबीआई ने बैंकिंग फ्रॉड के आरोपित वाधवान बंधुओं कपिल और धीरज बाधवान को दिल्ली के रोज अवेन्यु कोर्ट में पेश किया था। इस मामले में सीबीआई के स्पेशल जज ने पेशी के बाद बाधवान बंधुओं को आठ दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि उसे पहले सीबीआई ने डीएचएफएल (Dewan Housing Finance Corporation Limited) के पूर्व एमडी कपिल वाधवान और निदेशक धीरज वाधवान को 34815 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में सुनवाई के लिए लखनऊ से दिल्ली लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन
आपके बता दें कि सीबीआई ने वाधवान बंधुओं को दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत में आरोपितों के सहयोगियों छोटा शकील और अजय नावानदार (जिनकी पांच दिनों की पुलिस हिरासत पूरी हो रही थी) के साथ पेश किया था। सीबीआई ने इस मामले में अदालत से आरोपितों की कस्टडी की मांग की थी।
आपको बता दें कि सीबीआई इस मामलें में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से दायर की गई शिकायत की जांच कर रही है। गौरतलब है कि यूबीआई 17 बैंकों के उस कंसोर्टियम का नेतृत्वकर्ता है जिन्होंने आरोपितों को 2010 से 2018 के दौरान 42871 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा दी थी।