फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Demand increased Honeymoon, mini-moon, mega moon and milestone anniversary, trend increased

Honeymoon Demand: मिनीमून, मेगामून व एनिवर्सरी ट्रिप के लिए युवा जोड़ों में मांग बढ़ी, छोटे शहर भी पीछे नहीं

Tue, 03 Dec 2024 02:49 PM IST
नविता स्वरूप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नविता स्वरूप Updated Tue, 03 Dec 2024 02:49 PM IST
सार

Honeymoon Increased Demand: इस साल नवबंर 2024 से लेकर जनवरी 2025 तक 48 लाख शादियां होनी है। जिसका फायदा शादी ब्याह के बाजार को होगा। भारत का विवाह बाजार लगभग 130 अरब डॉलर का उद्योग है। विवाह बाजार बढ़ने से हनीमून यात्रा के बाजार में भी तेजी आई है। हनीमून पैकेजों में 30 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय जोड़ों में हनीमून यात्रा के प्रति रुझाव में काफी बदलाव आया है। युवा अपने खर्च को भी बढ़ा रहे हैं। आइए जानें हनीमून बाजार का पूरा हाल।

विज्ञापन
Demand increased Honeymoon, mini-moon, mega moon and milestone anniversary, trend increased
शादी जोड़ा - फोटो : freepik

विस्तार

इस साल नवबंर 2024 से लेकर जनवरी 2025 तक 48 लाख शादियां होनी है। जिसका फायदा शादी ब्याह के बाजार को होगा। भारत का विवाह बाजार जो लगभग 130 बिलियन डॉलर का उद्योग है। खाद्य और किराना उद्योग के बाद शादी ब्याह का बाजार आता है। जिसका सीधा लाभ फैशन और कपड़े, मोटर वाहन, आभूषण, होटल, हनीमून यात्रा,  बिस्तर और घर की सजावट जैसे उद्योगों को होता है। हाल ही में एक रिपोर्ट पेश की गई है जिसमें पता चला है कि विवाह बाजार बढ़ने से हनीमून यात्रा के बाजार में भी तेजी आई है। हनीमून पैकेजों की खोज में 30 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। ट्रैवल कंपनी थॉमस कुक ओर एसओटीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय जोड़ों में हनीमून यात्रा को लेकर काफी बदलाव आया है, इसमें युवा अपने खर्च को भी बढ़ा रहे हैं। जिसमें सालाना आधार पर खर्च लगभग 10-15 प्रतिशत बढ़ा है।

विज्ञापन

समय की कमी के कारण मिनी-मून के पैकेज की मांग में इजाफा

रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में युवा जोड़ों के पास समय की कमी है, दोनों नौकरी करते हैं, ऐसे में छुट्टियां मिलना संभव नहीं होता, इसलिए मिनी-मून के पैकेज में वृद्धि हो रही है, जो दो से चार दिनों तक चलता है और नजदीकी के किसी जगह पर जाना पसंद किया जाता है।  इसके बाद अक्सर लंबे, शानदार मेगा-मून होते हैं, जो सात-15 दिनों तक चलते हैं। इस प्रवृत्ति में बेबी-मून, माता-पिता बनने की खुशी मनाने के लिए एक प्री-बेबी एस्केप और माइलस्टोन एनिवर्सरी ट्रिप शामिल हैं, जिसमें सिल्वर और गोल्डन एनिवर्सरी के लिए अधिक लोग पैकेज बुक करते हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि हनीमून का चलन अब केवल महानगरो तक सीमित नहीं रह गया है, छोटे शहरों से भी मांग बढ़ रही है, जिसमें दूसरे और तीसरे दर्जे के शहरों के जोड़े क्यूरेटेड ट्रैवल एक्सपीरियंस को अपना रहे हैं। यह बदलाव क्षेत्रीय भारत में बढ़ती समृद्धि और जागरूकता को दर्शाता है।

विज्ञापन

हनीमून के लिए पसंदीदा जगहें

रिपोर्ट बताती है कि भारत में हनीमून मनाने के लिए पसंदीदा जगहों में अंडमान पहले नबंर पर है। इसके बाद केरल और मनाली मुख्य है। विदेश में जो कि छोटी दूरी के देश है वहां हनीमून मनाने के लिए युवा जोड़ा बाली जाना पहले पसंद करते हैं, उसके बाद थाईलैंड, मालदीव तथा मलेशिया को पसंद कर रहे हैं। जबकि लंबी दूरी के लिए  फ्रांस, ग्रीस, मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम, फिजी, अजरबैजान, जॉर्जिया, ओमान, हंगरी, चेक गणराज्य कुछ ऐसे जगहे हैं जिन्हें लोग अपने बेहतरीन हनीमून के लिए तलाश करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी ब्याह का बाजार

निवेश बैंकिंग और पूंजी बाजार फर्म जेफरीज की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय विवाह बाजार अमेरिकी बाजार से दोगुना बड़ा है, लेकिन चीन से छोटा है।  भारत का विवाह बाजार जो लगभग 130 बिलियन डॉलर का उद्योग है, जो 2025 तक 10 ट्रिलियन तक पहुंचने का अनुमान है। देश में शादी पर औसतन खर्च लगभग 15,000 डॉलर यानी 12.5 लाख रुपये होता है। भारत में लोग शिक्षा से अधिक शादियों में दोगुना खर्च करते हैं। आंंकड़ों के अनुसार शादी पर औसत खर्च भारत के प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2,900 डॉलर (2.4 लाख रुपये से अधिक) का लगभग पांच गुना और औसत वार्षिक घरेलू आय लगभग 4 लाख रुपये से तीन गुना अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का विवाह व्यय जीडीपी अनुपात 5 गुना है जो कई अन्य देशों की तुलना में काफी अधिक है। जानकारों का कहना है कि शादी के बाजार में शामिल सबसे आम क्षेत्र फैशन और कपड़े, मोटर वाहन, आभूषण, होटल, हनीमून यात्रा,  बिस्तर और घर की सजावट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed