फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Deloitte is planning to resign as auditor of Adani group port company

Adani Group: अदाणी समूह को लग सकता है बड़ा झटका, ऑडिटर फर्म डेलॉयट इस्तीफा देने की बना रही योजना

Fri, 11 Aug 2023 09:00 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 11 Aug 2023 09:00 PM IST
सार

अदाणी समूह को एक बड़ा झटका लगने जा रहा है। अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड की ऑडिटर फर्म डेलॉयट हैस्किंस एंड सेल्स एलएलपी छोड़ने की तैयारी में है।

विज्ञापन
Deloitte is planning to resign as auditor of Adani group port company
Deloitte - फोटो : PTI

विस्तार

अदाणी समूह को एक बड़ा झटका लगने जा रहा है। अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड की ऑडिटर फर्म डेलॉयट हैस्किंस एंड सेल्स एलएलपी छोड़ने की तैयारी में है। माना जा रहा है इसके पीछे हिंडनबर्ग रिपोर्ट है जिसमें कुछ लेनेदेने को लेकर सवाल उठाए गए थे। हालांकि इस्तीफे का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है। वहीं इस मामले पर डेलॉइट ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


जल्द औपचारिक घोषणा होने की उम्मीद
सूत्रों के मुताबिक, डेलॉयट हैसकिंस एंड सेल्स एलएलपी ने ऑडिटर के पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले के बारे में अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड को सूचित कर दिया है और जल्द ही औपचारिक घोषणा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह के शेयरों में आई थी भारी गिरावट
हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद से अदाणी समूह के शेयरों के बाजार मूल्य में लगभग 150 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है, लेकिन अपना कर्ज चुकाने और निवेशकों का विश्वास हासिल करने के बाद कुछ खोई हुई जमीन फिर से हासिल कर ली है। हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी 24 जनवरी की रिपोर्ट में अदानी समूह के खिलाफ धोखाधड़ी, स्टॉक हेरफेर और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए थे। अदाणी समूह ने सभी आरोपों से इनकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेलॉयट ने उठाए थे सवाल
चौथी तिमाही और 2022-23 के वित्तीय ऑडिट पर ऑडिटर्स की रिपोर्ट में, डेलॉयट ने कंपनी के खातों पर अपनी टिप्पणी में तीन सौदों को लेकर सवाल खड़ा किया था। हालांकि डेलॉइट ने कहा कि वह कंपनी के बयान को प्रमाणित नहीं कर सकती क्योंकि दावों को साबित करने के लिए कोई स्वतंत्र बाहरी जांच नहीं की गई है।


डेलॉइट ने कहा था कि अदाणी समूह ने इन आरोपों के मूल्यांकन और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा चल रही जांच के कारण इन आरोपों की स्वतंत्र बाहरी जांच कराना जरूरी नहीं समझा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed