फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   delhi international airport may charge more from passengers to recover from loss due to coronavirus

दिल्ली एयरपोर्ट से हवाई सफर होगा महंगा! यात्रियों को चुकाना होगा नया चार्ज

Wed, 09 Dec 2020 04:25 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 09 Dec 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
delhi international airport may charge more from passengers to recover from loss due to coronavirus
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली - फोटो : Delhi International Airport

दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्रियों को जल्द ही झटका लग सकता है। कोरोना वायरस महामारी से विमानन सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। संकट के प्रभाव से उबरने के लिए दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) हवाई यात्रियों पर एक नया चार्ज वसूलने की तैयारी कर रहा है। यानी अगर कोई यात्री दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान पकड़ता है, तो उसे अलग से फीस चुकानी होगी।

विज्ञापन


इतना वसूला जा सकता है चार्ज
DIAL ने घरेलू यात्रियों से प्रत्येक टिकट पर 200 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों से 300 रुपये अतिरिक्त चार्ज लेने लिए मंजूरी मांगी है। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड ने इस संदर्भ में एयरपोर्ट्स इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) से कहा है कि मार्च 2024 तक इस अतिरिक्त चार्ज को लगाने की इजाजत दी जाए। 
विज्ञापन


विमानन मंत्रालय से की अपील 
मालूम हो कि पहले DIAL ने विमानन मंत्रालय से भी अपील की थी कि वो एयरपोर्ट्स इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी को निर्देश दें कि एयरपोर्ट टैरिफ को तय करते समय कोरोना की वजह से उसके रेवेन्यू में आई गिरावट के प्रभाव को ध्यान में रखा जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है, जिससे एयरपोर्ट के कामकाज को चलाए रखने में परेशानी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल-सितंबर 2020 में हुआ 419 करोड़ का नुकसान 
डीआईएएल ने विमानन मंत्रालय को लिखी चिट्ठी में अप्रैल 2020 से मार्च 2024 तक 3538 करोड़ रुपये के घाटे या कमी का अनुमान जताया था। सरकार को जानकारी दी कि अप्रैल से सितंबर 2020 के दौरान उन्हें 419 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से उन्हें वित्त वर्ष 2021 में 939 करोड़ रुपये के घाटे की आशंका है।


31 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध
भारत ने कोरोना वायरस महामारी के कारण दो महीने के अंतराल के बाद 25 मई को घरेलू यात्री उड़ानों को फिर से शुरू किया गया था। इसके बाद विदेश में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन चलाया गया और कई देशों के साथ एयर बबल करार भी किया गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने भारत में शेड्यूल अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों की आवाजाही पर प्रतिबंध 31 दिसंबर तक बढ़ाया है। लेकिन इस दौरान वंदे भारत मिशन के तहत जाने वाली उड़ानें जारी रहेंगी। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 30 नवंबर तक प्रतिबंध था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed