फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Delhi Excise Policy: Ministry of Corporate Affairs also started investigation against Vijay Nair's companies

Delhi Excise Policy: विजय नायर की कंपनियों के खिलाफ कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने भी शुरू की जांच

Sat, 20 Aug 2022 07:49 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 20 Aug 2022 07:49 PM IST
सार

Delhi Excise Policy: सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) दिल्ली के उपमुख्यमंत्री समेत 14 लोगों के खिलाफ दिल्ली एक्साइज पॉलिसी में बरती गई गड़बड़ियों के मामले में जांच कर रही है। इन 14 लोगों में विजय नायर का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन
Delhi Excise Policy: Ministry of Corporate Affairs also started investigation against Vijay Nair's companies
Manish Sisodia , मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक तरफ सीबीआई दिल्ली में कथित शराब लाइसेंसिंग घोटाले की जांच कर रही है वहीं दूसरी ओर कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने भी इस मामले से जुड़े विजय नायर की कंपनियों के खिलाफ एक समानांतर जांच शुरू कर दी है।  जिन कंपनियों के खिलाफ जांच शुरू की गई हे उनमें विजय नायर से जुड़ी कंपनी ओनली मच लाउडर, बैबलफिश और मदरवियर शामिल है।

विज्ञापन

बता दें कि सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) दिल्ली के उपमुख्यमंत्री समेत 14 लोगों के खिलाफ दिल्ली एक्साइज पॉलिसी में बरती गई गड़बड़ियों के मामले में जांच कर रही है। इन 14 लोगों में विजय नायर का नाम भी शामिल है। अब विजय नायर की कंपनियों ने खिलाफ कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने भी समानांतर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य के खिलाफ हुई छापेमारी के एक दिन दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी ने कहा हे कि यह राजनीति से प्रेरित कार्रवाई है। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगह पर राष्ट्रीय विकल्प बनने से डर गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विजय नायर ने सीबीआई की कार्रवाई के बाद शनिवार को बयान जारी कहा है कि वे देश छोड़कर भागे नहीं हैं बल्कि अपने व्यक्तिगत कार्य से विदेश में हैं। 

काॅरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने जिन कंपनियों के खिलाफ जांच शुरू की है उनमें कई कंपनियां अलग-अलग इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर चलने वाले हास्य कार्यक्रमों (Comedy Shows) और कई स्टैंडअप कॉमेडियंस से भी जुड़े हैं। मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार इन कंपनियों में कुछ कंपनियां नायर और दूसरे अन्य लोगों से भी जुड़े है जिनके खिलाफ दिल्ली एक्साइज पॉलिसी में गड़बड़ी मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है।

बता दें कि पश्चिमी दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि सीबीआई की कार्रवाई के बाद मनीष सिसोदिया के दो सहयोगी जिनमें नायर भी शामिल हैं देश छोड़कर चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed