फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence ministry clears procurement of military hardware worth Rs 84560 cr

Defence: सैन्य बलों को मजबूती के लिए खरीदे जाएंगे नए उपकरण, 84,560 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को DAC की मंजूरी

Fri, 16 Feb 2024 07:56 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 16 Feb 2024 07:56 PM IST
सार

Defence: रक्षा मंत्रालय ने बताया कि डीएसी ने भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल की निगरानी और हस्तक्षेप क्षमताओं को मजबूत करने के लिए मध्यम दूरी के समुद्री टोही विमानों और बहुद्देश्यीय समुद्री विमानों की खरीद को मंजूरी दी।
 

विज्ञापन
Defence ministry clears procurement of military hardware worth Rs 84560 cr
डीएसी की बैठक में सशस्त्र बलों के पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रक्षा मंत्रालय ने सशस्त्र बलों की समग्र लड़ाकू क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए बहुद्देश्यीय समुद्री विमान सहित 84,560 करोड़ रुपये के सैन्य हार्डवेयर की खरीद को शुक्रवार को मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने इन खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी।

विज्ञापन


डीएसी ने जिन प्रस्तावों को मंजूरी दी है उनमें नई पीढ़ी की टैंक रोधी माइंस (एंटी टैंक), वायु रक्षा सामरिक नियंत्रण रडार, भारी वजन वाले टॉरपीडो, मध्यम दूरी की समुद्री टोही व बहुद्देश्यीय समुद्री विमान, फ्लाइट रिफ्यूलर एयरक्राफ्ट तथा सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो शामिल हैं।
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने बताया कि डीएसी ने भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल की निगरानी और हस्तक्षेप क्षमताओं को मजबूत करने के लिए मध्यम दूरी के समुद्री टोही विमानों और बहुद्देश्यीय समुद्री विमानों की खरीद को मंजूरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायु रक्षा प्रणालियों को मजबूत करने के उद्देश्य से वायु रक्षा सामरिक नियंत्रण रडार की खरीद के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। यह विशेष रूप से धीमी, छोटी और कम उड़ान वाले लक्ष्यों का पता लगाने की क्षमताओं को मजबूत करेगा। बयान में कहा गया कि डीएसी ने भारतीय वायु सेना की परिचालन क्षमताओं और पहुंच को बढ़ाने के लिए फ्लाइट रिफ्यूलर एयरक्राफ्ट की खरीद के लिए एओएन को (Approval of Necessity) मंजूरी दे दी।

एक अनुकूल रक्षा स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए भी डीएसी ने पहल किया है। रक्षा अधिग्रहण परिषद ने उत्कृष्टता के लिए नवाचार (iDEX) और स्टार्ट-अप व MSMEs से उन्नत तकनीकों की खरीद को बढ़ावा देने के लिए रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया (DAP) 2020 में संशोधन को मंजूरी दी है। इसके तहत बेंचमार्किंग, लागत गणना, भुगतान अनुसूची और खरीद की मात्रा तय की जाती है। यह iDEX और TDF योजनाओं के तहत स्टार्ट-अप और MSMEs के लिए एक सहायक व्यावसायिक वातावरण के साथ-साथ बहुत आवश्यक प्रोत्साहन प्रदान करेगा। यह वास्तव में ईज ऑफ डूइंग की भावना से प्रेरित होगा।


CDoT की ओर से विकसित संवाद एप का DRDO ने किया सुरक्षा परीक्षण
भारतीय नौसेना के लिए CDoT की ओर से विकसित संवाद एप का DRDO द्वारा सुरक्षा परीक्षण किया गया। इसे ट्रस्ट एश्योरेंस लेवल (TAL) 4 के लिए मंजूरी दे दी गई। रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (DRDO) ने बताया है कि एंड्रॉइड और आईओएस पर चलने वाला यह एप एंड टू एंड सुरक्षा के साथ वॉयस और टेक्स्ट मैसेजिंग की सुविधा प्रदान प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed