फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Decline theme in stock market companies are preparing to launch IPO

Share Market: बाजार में सुधार से आईपीओ-एनएफओ की लगेगी लाइन, 66 कंपनियां एनएफओ की तैयारी में

Mon, 28 Apr 2025 07:21 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अजीत सिंह, अमर उजाला
अजीत सिंह, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 28 Apr 2025 07:21 AM IST
सार

शेयर बाजार में अक्तूबर के बाद से जारी गिरावट धीरे-धीरे खत्म हो रही है। बाजार तेजी से सुधर रहा है। ऐसे में म्यूचुअल फंड कंपनियां एनएफओ और बाकी इकाइयां आईपीओ लाने की तैयारी करने लगी हैं। इसमें निवेश का गणित बताती रिपोर्ट-

विज्ञापन
Decline theme in stock market companies are preparing to launch IPO
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कई देशों के बीच तनाव और महंगाई के चलते शेयर बाजार में अक्तूबर से जारी गिरावट अब थम गई है। बीएसई सेंसेक्स फिर से 80,000 के पार पहुंच गया है। निवेशकों को जितना घाटा हुआ था, उसकी आंशिक भरपाई भी हो रही है। बाजार की गिरावट में कंपनियां आईपीओ लाने की तैयारी कर रही हैं तो म्यूचुअल फंड नए फंड ऑफर (एनएफओ) लॉन्च करने के लिए तैयार बैठे है। फरवरी में महज तीन आईपीओ आए जबकि मार्च में एक भी नहीं आया। अप्रैल में एथर एनर्जी 2,981 करोड़ रुपये के साथ आईपीओ की शुरुआत कर रही है। ऐसे में आने वाले महीने से ज्यादा कंपनियां बाजार में उतर सकती हैं।

विज्ञापन


बढ़ने लगी है म्यूचुअल फंड स्कीमों की एनएवी
बाजार में सुधार से म्यूचुअल फंड स्कीमों की नेट एसेट वैल्यू यानी एनएवी बढ़ने लगी है। म्यूचुअल फंड की ज्यादातर स्कीमें इक्विटी में निवेश करती हैं। इसलिए, बाजार में गिरावट पर एनएवी यानी रिटर्न भी घटने लगता है।    

विज्ञापन
  • अप्रैल में बाजारों की तेजी ने म्यूचुअल फंड के रिटर्न की वापसी कर दी है। जो निवेशक घाटे में चले गए थे, उनकी भरपाई हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिन स्कीमों ने इक्विटी में निवेश किया था, उन कंपनियों के शेयरों में सुधार से रिटर्न पर असर दिख रहा है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
ये भी पढ़ें: CII: 'राज्यों को मुकदमा निपटान दर के आधार पर रैंक करें', देश में लंबित मुकदमों को लेकर सीआईआई की सिफारिश

66 कंपनियां एनएफओ की तैयारी में
इस साल जनवरी से मार्च तक 66 म्यूचुअल फंड कंपनियों ने एनएफओ लाने के लिए सेबी के पास मसौदा जमा कराया है। 2024 में इसी अवधि में यह संख्या 56 थी। अप्रैल में 12 फंड हाउसों ने एनएफओ लॉन्च किया है। इसमें एसबीआई से लेकर कोटक, बजाज और एडलवाइस जैसे फंड हाउस हैं।      

  • निप्पॉन इंडिया ने दो पैसिव फंड लॉन्च किया है जो 30 अप्रैल तक खुला रहेगा। इसमें एक निफ्टी 500 लो वोलैटिलिटी-50 इंडेक्स जबकि दूसरा निफ्टी-500 क्वालिटी-50 इंडेक्स फंड है।
ये भी पढ़ें: Trade: वाणिज्य सचिव का हेग दौरा, भारत और नीदरलैंड ने व्यापार और निवेश बढ़ाने के तरीके पर की चर्चा

कम अस्थिर शेयरों में करें निवेश
विश्लेषकों का मानना है कि निवेशकों को इस समय कम अस्थिर वाले शेयरों में निवेश करना चाहिए। निप्पॉन के दोनों फंड पैसिव हैं और ये एक फैक्टर इन्वेस्टिंग दृष्टिकोण का पालन करते हैं। साथ ही, अच्छे शेयरों में निवेश करते हैं, जो उन्हें मौजूदा अस्थिर बाजारों के माहौल में बचाव के रूप में पेश करते हैं। ये दोनों एनएफओ पैसिव इंडेक्स फंड होने के कारण कई तरह के लाभ देते हैं। फंड एक इंडेक्स को ट्रैक करने, एक ही यूनिट से विविधीकरण देने, कम खर्च अनुपात के साथ पारदर्शी होने के लिए बनाए गए हैं। लो वोलैटिलिटी-50 इंडेक्स फंड निफ्टी-500 इंडेक्स में से 50 कंपनियों में निवेश करता है।

  • ऐसे फंड एक वर्ष की दैनिक पिछली कीमतों का उपयोग कर गणना किए गए कम वोलैटिलिटी स्कोर के आधार पर शीर्ष-50 कंपनियों को चुनते हैं।

बाजार के मौजूदा माहौल में निवेशकों को थोड़े कम उतार-चढ़ाव वाली स्कीमों में निवेश करना चाहिए। इससे अच्छा रिटर्न मिलेगा और जोखिम भी कम होगा। -राजकुमार तिवारी, म्यूचुअल फंड वितरक

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed