{"_id":"5de0a8028ebc3e54eb2a8b5a","slug":"cut-in-corporate-tax-rate-important-for-investments-says-cea-subramanian","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेश के लिए जरूरी है कॉर्पोरेट टैक्स की दरों में कटौती: मुख्य आर्थिक सलाहकार सुब्रमण्यम","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
निवेश के लिए जरूरी है कॉर्पोरेट टैक्स की दरों में कटौती: मुख्य आर्थिक सलाहकार सुब्रमण्यम
Fri, 29 Nov 2019 10:41 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 29 Nov 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम ने कॉर्पोरेट टैक्स को लेकर शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि निवेश के लिए कॉर्पोरेट टैक्स की दरों में कटौती महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
इसके साथ ही एक अक्तूबर के बाद बनने वाली विनिर्माण कंपनियों के लिए कॉर्पोरेट टैक्स की दर 15 फीसदी कर दी गई थी। सभी तरह के सरचार्ज और सेस जुड़ने के बाद कर की दर 17.01 फीसदी हो गई थी।
विज्ञापन
CEA to Govt of India, KV Subramanian: The current situation has really provided us opportunity to try & bring in important structural reforms. Corporate tax rate cut, labour reforms&debt capital&credit markets are important for investment to be furthered. So, good times are ahead https://t.co/kbZFnmPtqZ
— ANI (@ANI) November 29, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
आज जारी होंगे जीडीपी के आंकड़े
साल 2019-20 की पिछली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था पांच फीसदी बढ़ी है। यह दर पिछले छह सालों में सबसे कम है। सरकार शुक्रवार को जीडीपी के आधिकारिक आंकड़े जारी करेगी।4.7 फीसदी पर आ सकती है विकास दर
उपभोक्ता मांग और निजी निवेश में कमी के कारण जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत की विकास दर छह साल से भी ज्यादा नीचे जा सकती है। आज जीडीपी के आंकड़े जारी किए जाएंगे। इससे पहले गुरुवार को विशेषज्ञों के बीच कराए गए एक सर्वे में पता चला है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में विकास दर 4.7 फीसदी पर आ सकती है।सितंबर में की थी कटौती
बता दें कि सितंबर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती का एलान किया था। घरेलू कंपनियों पर बिना किसी छूट के इनकम टैक्स 22 फीसदी किया गया था। जबकि सरचार्ज और सेस जोड़कर प्रभावी दर 25.17 फीसदी हो गई थी। पहले यह दर 30 फीसदी थी।इसके साथ ही एक अक्तूबर के बाद बनने वाली विनिर्माण कंपनियों के लिए कॉर्पोरेट टैक्स की दर 15 फीसदी कर दी गई थी। सभी तरह के सरचार्ज और सेस जुड़ने के बाद कर की दर 17.01 फीसदी हो गई थी।