फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   cryptocurrency may be termed as a Commodity Government May Impose Normal Rate Of Income Tax On Profit

योजना: क्रिप्टोकरेंसी को कमोडिटी करार दे सकती है सरकार, जल्द आ सकता है विधेयक

Fri, 03 Sep 2021 02:42 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 03 Sep 2021 02:42 PM IST
सार

देश में क्रिप्टोकरेंसी का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है, बड़ी संख्या में लोग अब निवेश के इस विकल्प का रुख कर रहे हैं। ऐसे में अब भारत सरकार जल्द बड़ा कदम उठा सकती है।

विज्ञापन
cryptocurrency may be termed as a Commodity Government May Impose Normal Rate Of Income Tax On Profit
क्रिप्टोकरेंसी - फोटो : pixabay

विस्तार

केंद्र सरकार जल्द ही क्रिप्टोकरेंसी पर बड़ा कदम उठा सकती है। सरकार इसे असेट या कमोडिटी की कैटेगरी में डाल सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस पर टैक्स को लेकर स्थिति साफ नहीं है। एक सूत्र ने कहा कि क्रिप्टो एसेट्स को उनकी तकनीक या एंड यूज के आधार पर परिभाषित किया जाएगा। 

विज्ञापन


फिलहाल सरकार के सामने यह दिक्कत है कि क्रिप्टोकरेंसी को क्या मानकर इस पर टैक्स लगाया जाए। इसे करेंसी, कमोडिटी या इक्विटी शेयर जैसा एसेट माना जाए या सर्विस। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार इन सब बातों को साफ करने के लिए एक कानून बना सकती है। क्रिप्टोकरेंसी की परिभाषा इस हिसाब से तय की जा सकती है कि वह किस तकनीक पर आधारित है या फिर इसका इस्तेमाल किस तरह हो रहा है। वर्गीकरण होने के बाद इस पर टैक्स लगाया जा सकेगा। 
विज्ञापन


डिजिटल मुद्रा से जुड़े विधेयक को लेकर मंत्रिमंडल की मंजूरी का इंतजार
हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया था कि डिजिटल मुद्रा से जुड़े विधेयक को लेकर मंत्रिमंडल की मंजूरी का इंतजार है। प्रस्तावित विधेयक मंत्रिमंडल के सामने रख दिया गया है। आर्थिक मामलों के सचिव की अध्यक्षता में गठित क्रिप्टोकरेंसी पर अंतर-मंत्रालयी समिति ने डिजिटल करेंसी से जुड़े मुद्दों का अध्ययन करने और विशिष्ट कार्यों का प्रस्ताव पेश करने के लिए अपनी रिपोर्ट भी सौंप दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर तक आ सकती है केंद्रीय बैंक की डिजिटल करेंसी
भारत में दिसंबर तक आरबीआई अपनी डिजिटल करेंसी लॉन्च कर सकता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शिशकांत दास ने कहा था कि दिसंबर में डिजिटल करेंसी को ट्रायल के तौर पर लाया जाएगा। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो इसे बड़े स्तर पर लॉन्च किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम इस मामले में जल्दबाजी नहीं करना चाहते। इसलिए केंद्रीय बैंक डिजिटल करेंसी को लेकर ज्यादा सावधानी बरत रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed