फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Crude oil may hit GDP says economist Ashima Goyal

अनुमान: कच्चे तेल से जीडीपी को लग सकता है झटका, अर्थशास्त्री आशिमा बोलीं- आर्थिक सुधार की रफ्तार अच्छी

Mon, 14 Mar 2022 06:49 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 14 Mar 2022 06:49 AM IST
सार

यूक्रेन संकट के भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर पर कहा कि सुधार में निरंतरता बनी रहेगी, लेकिन क्रूड की कीमतों के लगातार उच्च स्तर पर बने रहने से वृद्धि में कुछ नरमी आ सकती है।

विज्ञापन
Crude oil may hit GDP says economist Ashima Goyal
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महामारी के बाद भारत के आर्थिक सुधार की रफ्तार अच्छी है। वृद्धि दर भी अनुमान से बेहतर है। यह आगे भी जारी भी रहेगा, लेकिन कच्चे तेल की ऊंची कीमतें अर्थव्यवस्था को ‘झटका’ दे सकती हैं।  

विज्ञापन


आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की सदस्य व अर्थशास्त्री आशिमा गोयल ने रविवार को कहा कि महंगाई अब भी केंद्रीय बैंक के संतोषजनक स्तर के अंदर बनी हुई है। आपूर्ति संबंधी हालात बेहतर होने से इसमें और नरमी आएगी। 
विज्ञापन


गोयल ने कहा, अर्थव्यवस्था की उच्च वृद्धि का कारण केवल आधार प्रभाव नहीं है। 2020 में काफी गिरावट आने के बाद 2021 में भारत की वृद्धि दर कई देशों से अच्छी रही है। इसकी वजह सुधारों को जारी रखना और वृहद आर्थिक नीतियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन संकट के भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर पर कहा कि सुधार में निरंतरता बनी रहेगी, लेकिन क्रूड की कीमतों के लगातार उच्च स्तर पर बने रहने से वृद्धि में कुछ नरमी आ सकती है। हालांकि, अभी मौद्रिक और वित्तीय नीति में तेल की ऊंची कीमतों से लगने वाले झटकों को व्यवस्थित तरीके से बर्दाश्त करने के लिए गुंजाइश है। 


वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 7.9 फीसदी
मॉर्गन स्टेनली ने कच्चे तेल में तेजी के कारण 2022-23 के लिए भारत के वृद्धि दर अनुमान को आधा फीसदी घटाकर 7.9% कर दिया है। खुदरा महंगाई के अनुमान को भी बढ़ाकर 6% कर दिया है। उसने कहा कि चालू खाते का घाटा बढ़कर जीडीपी के तीन फीसदी पर पहुंच सकता है, जो इसका 10 साल का ऊंचा स्तर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed