फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Crude became cheaper by 16 per cent this year, but the price of petrol and diesel increased by Rs 10

इस साल 16 फीसदी सस्ता हुआ क्रूड, लेकिन पेट्रोल-डीजल के 10 रुपये तक बढ़े दाम

Wed, 30 Dec 2020 07:28 AM IST
देव कश्यप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 30 Dec 2020 07:28 AM IST
विज्ञापन
Crude became cheaper by 16 per cent this year, but the price of petrol and diesel increased by Rs 10
क्रूड ऑयल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2020 में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट रही, लेकिन पेट्रोल और डीजल की महंगाई से आम आदमी को कोई राहत नहीं मिली है। पूरे साल कीमतों में या तो इजाफा हुआ है या कीमतें तकरीबन स्थिर बनी रही हैं। कभी-कभी कीमतों में मामूली कटौती हुई, लेकिन देखा जाए तो जहां पूरे साल में क्रूड तकरीबन 16 फीसदी सस्ता हुआ, वहीं पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जनवरी से 10 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

विज्ञापन


बता दें कि मार्च में लॉकडाउन के बाद जहां क्रूड 20 डॉलर से नीचे खिसक गया था, उस दौर में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती नहीं की गई थी।


इस साल कितना हुआ महंगा पेट्रोल-डीजल
साल 2020 की बात करें तो जनवरी में दिल्ली में पेट्रोल सबसे कम 73.33 रुपये प्रति लीटर और डीजल 66.34 रुपये प्रति लीटर था। वहीं, 29 दिसंबर 2020 को दिल्ली में पेट्रोल 83.71 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है तो डीजल का भाव 73.87 रुपये प्रति लीटर है। यानी पेट्रोल करीब 10 रुपये महंगा हुआ तो डीजल भी करीब सात रुपये महंगा हो गया। बीते साल 31 दिसंबर को पेट्रोल और डीजल का भाव 75.14 रुपये प्रति लीटर और 67.96 रुपये प्रति लीटर था।
विज्ञापन

 

मार्च में कोरोना की वजह से जब लॉकडाउन लगा तो उस महीने पेट्रोल और डीजल का उच्चतम दर 71.75 रुपये प्रति लीटर और 64.34 रुपये प्रति लीटर था। जबकि न्यूनतम दर 69.63 रुपये प्रति लीटर और 62.33 रुपये प्रति लीटर था। जून की बात करें तो पेट्रोल और डीजल का उच्चतम दर 80.47 रुपये प्रति लीटर और 80.53 रुपये प्रति लीटर हो गया। यानी डीजल तब पेट्रोल से महंगा बिकने लगा था। वहीं दोनों का जून में न्यूनतम दर 71.26 रुपये प्रति लीटर और 69.39 रुपये प्रति लीटर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्रूड में इस साल 16 फीसदी गिरावट
ब्रेंट क्रूड की बात करें तो इस साल जनवरी के मुकाबले उसमें 16 फीसदी के करीब गिरावट आई है। 31 दिसंबर 2019 को क्रूड 67 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचा। जनवरी में इसके भाव 69 डॉलर तक पहुंच गए। वहीं, 29 दिसंबर 2020 को क्रूड 51 डॉलर प्रति बैरल के आस पास ट्रेड कर रह है। मार्च और अप्रैल के महीनों में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन की वजह से क्रूड में जमकर गिरावट देखने को मिली थी। अप्रैल में ब्रेंट क्रूड के भाव 20 डॉलर प्रति बैरल के नीचे खिसक आए थे।


 

अब महंगा होने लगा है क्रूड
एसएंडपी ग्लोबल प्लाट्स ने अपनी एक एनालिसिस में कहा है कि साल 2021 में इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड की डिमांड बढ़ेगी। पिछले दिनों कोरोना वायरस के चलते खासतौर से ट्रांसपोर्टेशन की ओर से तेल की डिमांड ठप हो गई थी, जो अब धीरे धीरे बढ़ रही है। रिपोर्ट के अनुसार साल 2021 के पहले छमाही तक तेल की जोरदार डिमांड आएगी। यह 2021 में छह मिलियन बैरल प्रति दिन के हिसाब से बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed